


Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले की पुलिस को नक्सलियों की एक और साजिश को नाकाम कर दिया है. सुरक्षाबलों ने कुलापाबुरु के आसपास जंगली पहाड़ी क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने तीन किलो का आइइडी बरामद किया है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता ने आइइडी को नष्ट कर दिया. जिले के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि गुप्त सूचना पर चार मार्च, 2025 से एक विशेष संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है.
सोमवार को छोटानागरा और जराइकेला थाना के सीमावर्ती जंगली पहाड़ी क्षेत्र में एक आइइडी बरामद किया गया. फिलहाल, नक्सल विरोधी अभियान जारी है. अभियान में चाईबासा जिला पुलिस, झारखंड जगुआर, कोबरा 209 बटालियन व सीआरपीएफ 26, 60, 134, 193 एवं 197 बटालियन के जवान शामिल हैं.



