Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»अमेरिका में मंदी की आहट… भारतीय शेयर बाजार सहमा, टैरिफ पॉलिसी के बाद टेस्ला के शेयर 15 फीसदी तक गिरे
    Breaking News

    अमेरिका में मंदी की आहट… भारतीय शेयर बाजार सहमा, टैरिफ पॉलिसी के बाद टेस्ला के शेयर 15 फीसदी तक गिरे

    News DeskBy News DeskMarch 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    US Stock Market: अमेरिका (America) में एक बार फिर से मंदी (Recession) की आहट सुनाई दी है. अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है. डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की टैरिफ पॉलिसी (Tariff Policy) के अमेरिकी बाजार में डाओ जोन्स (Dow Jones) 890 अंक (2.08%) गिरकर 41,911 के स्तर पर बंद हुआ. नैस्डैक कंपोजिट में 4.00% की गिरावट आई. ये 728 अंक गिरकर 17,468 पर आ गया है. S&P 500 इंडेक्स में 2.70% की गिरावट आई है. S&P 500 अपने 19 फरवरी के रिकॉर्ड उच्च स्तर से 8.6% नीचे बंद हुआ है. तब से इसकी मार्केट वैल्यू में 4 ट्रिलियन डॉलर (करीब 350 लाख करोड़ रुपए) से अधिक की गिरावट आई है. नैस्डैक भी अपने दिसंबर के उच्च स्तर से 10% से ज्यादा गिर चुका है.

    अगर बात अमेरिकी कंपनियों की करें तो टेस्ला के शेयर में 15 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. वहीं दुनिया की 7 बड़ी अमेरिकी कंपनियों के शेयरों एप्पल, माइक्रोसॉफ्ट, अल्फाबेट, अमेजन डॉट कॉम, एनवीडिया और मेटा प्लेटफॉर्म्स के शेयरों की बात करें तो 2 फीसदी से 5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है.

    जिस हिसाब से आज अमेरिकी बाजार में गिरावट देखी जा रही है. उस हिसाब से देखा जाए तो आज भारतीय बाजार में गिरावट रह सकती है. FII बिकवाली जारी रह सकती है, जिससे Nifty और Sensex दबाव में रहेंगे. मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में ज्यादा कमजोरी देखने को मिल सकती है. अगर अमेरिका में मंदी (Recession) के संकेत बढ़ते हैं, तो भारतीय बाजारों पर भी इसका नकारात्मक असर होगा.

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    इधर अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट ने वैश्विक निवेशकों को चिंता में डाल दिया है. ट्रंप की मंदी की चेतावनी और टैरिफ पॉलिसी से बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. अब निवेशकों की नजर भारतीय बाजार और अमेरिकी महंगाई आंकड़ों पर रहेगी.

    अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट का असर क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) पर भी पड़ा है. बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin Price) सोमवार को 78,000 डॉलर तक गिर गई, जो नवंबर के बाद का सबसे निचला स्तर है. गिरावट के दौर में निवेशक इस जोखिम भरी संपत्तियों से पैसा निकाल रहे हैं, जिससे क्रिप्टो बाजार में भी दबाव बना हुआ है.

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    कहीं उल्‍टा न पड़ जाये ट्रंप का दांव

    बता दें कि डोनाल्‍ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर भारत समेत मैक्सिको, कनाडा और चीन पर नए टैरिफ का ऐलान किया है. इसके जवाब में मैक्सिको, कनाडा और चीन ने भी टैरिफ लगाया है. ऐसे में इन देशों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई है. साथ ही ट्रेड वॉर का खतरा भी बढ़ता जा रहा है, जिस कारण बाजार में गिरावट देखी जा रही है. इससे भरतीय बाजार भी प्रभावित हो सकता है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Signs of recession in America... Indian stock market is scared Tesla shares fell by 15% after tariff policy
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group