


Jamshedpur.जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत दाईगुट्टू निवासी सुभाष तिवारी के घर में मंगलवार देर शाम अचानक आग लग गयी, जिससे घर के कई कीमती सामान जल कर राख हो गये. घर के पूजाघर में जल रहे दीपक से लगी आग तेजी से फैलती चली गयी. सूचना पाकर पहुंचे अग्निशमन दल ने काफी मशक्कत के बाद काबू पाया.
मिली जानकारी के अनुसार दाईगुट्टू निवासी सुभाष तिवारी के घर के पूजा रूम में जल रहे दीये से आग लग गई. आग देखते ही देखते पूजा घर से किचन तक को आगोश में ले लिया. आग तेजी से फैलती देख कर वहां अफरातफरी का माहौल बन गया अग्निशमन दल को आग पर काबू पाने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी.



