Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Deepak Birua: सरकार व्यावसायिक उपयोग में लायी जा रही भूमि पर लगायेगी टैक्स, सदन में बोले मंत्री दीपक बिरुआ, सड़क सुरक्षा को लेकर भी कही बड़ी बात
    Breaking News

    Deepak Birua: सरकार व्यावसायिक उपयोग में लायी जा रही भूमि पर लगायेगी टैक्स, सदन में बोले मंत्री दीपक बिरुआ, सड़क सुरक्षा को लेकर भी कही बड़ी बात

    News DeskBy News DeskMarch 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दीपक बिरुआ ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए उपयोग में लायी जा रही भूमि पर वाणिज्यिक कर लगाने पर विचार कर रही है. सदन में अपने विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान बिरुआ ने कहा कि कई जमीनों का इस्तेमाल व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है और सरकार निकट भविष्य में ऐसी संपत्तियों पर वाणिज्यिक कर लगाने पर विचार कर रही है. स्थिति का मूल्यांकन करने और तद्नुसार रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए एक समिति गठित की गई है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सरकार की पहल का उद्देश्य भूमि संबंधी मामलों में पारदर्शिता बढ़ाना है, जिसका राज्य की कानून और व्यवस्था की स्थिति पर महत्वपूर्ण प्रभाव होगा.

    परिवहन विभाग का भी प्रभार संभाल रहे बिरुआ ने कहा कि सरकार जागरूकता बढ़ाने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए स्कूली पाठ्यक्रम में सड़क सुरक्षा को एक विषय के रूप में शामिल करने की योजना बना रही है. सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है. हमने राज्य के 15 जिलों में ‘ब्रीथ एनालाइजर’ वितरित किए हैं और अभियान के दौरान कई लोग शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़े गए हैं. सड़क सुरक्षा के संबंध में बिरुआ ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से सरकारी स्कूलों में सड़क सुरक्षा को पाठ्यक्रम में शामिल करने का अनुरोध किया है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    उन्होंने कहा कि बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे में शिक्षित करके, हम जागरूकता पैदा करने और अंततः सड़क दुर्घटनाओं को कम करने की उम्मीद करते हैं. चर्चा के दौरान भाजपा विधायकों ने यह आरोप लगाते हुए सदन से बर्हिगमन किया कि विधानसभा में उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा है. भाजपा नेता सत्येंद्र नाथ तिवारी ने सड़क निर्माण विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, जिसका सत्तारूढ़ दल के सदस्यों ने विरोध किया.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    जवाब में संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि किसी भी विभाग में मुद्दे हो सकते हैं, लेकिन बिना ठोस सबूत के आरोप नहीं लगाए जाने चाहिए. विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह सर्वविदित है कि सड़क निर्माण विभाग में अनियमितताएं हैं. विधानसभा अध्यक्ष ने सदस्यों से चर्चा जारी रखने का आग्रह करके व्यवस्था बहाल करने का प्रयास किया, लेकिन भाजपा सदस्यों ने सदन से बर्हिगमन किया. बाद में भूमि, राजस्व, परिवहन और खनन विभाग की अनुदान मांगों को ध्वनिमत से विधानसभा में पारित किए जाने के बाद अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 18 मार्च को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    also made a big announcement regarding road safety Deepak Birua: The government will impose tax on land being used for commercial purposes Minister Deepak Birua said in the House
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group