Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»मंईयां सम्मान योजना ने ली जान! पत्नी ने पैसे देने से किया इंकार तो पति ने कर दी हत्या
Breaking News

मंईयां सम्मान योजना ने ली जान! पत्नी ने पैसे देने से किया इंकार तो पति ने कर दी हत्या

News DeskBy News DeskMarch 12, 2025Updated:March 12, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

रांची. झारखंड के गढ़वा (Garhwa) में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) के पैसे के लिए ससुराल वालों ने अपने बहू की हत्या (Murder) कर दी. महिला ने योजना के तहत मिले पैसे देने से इंकार कर दिया था. इसी वजह से पति ने घरवालों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी फिर हत्या को आत्महत्या का रूप देने उसके शव को पेड़ से लटका दिया.

गढ़वा जिला के रंका थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां रहने वाले खुर्शीद अंसारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया. ताकि इसे आत्महत्या का रूप दे सके. मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी खुर्शीद को गिरफ्तार कर लिया.

JAMSHEDPUR NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में धूमधाम से मना बाल दिवस, शिक्षकों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बच्चों का जीता दिल

जानकारी के मुताबिक, मृतका सकीना बीबी के बैंक खाते में झारखंड सरकार से मंईयां सम्मान योजना की तीन किस्तें आईं थीं. इसी 7500 रुपये को उसने अपने खाते से निकाला था. पैसे निकालने के बाद ससुराल में उसके पति खुर्शीद अंसारी, उसकी सास रोजनी बीबी, ननद समेत परिवार के अन्य लोग उससे पैसे की मांग करने लगे. पैसे देने से इंकार करने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसकी घला घोटकर हत्या कर दी और शव को घर के पास पेड़ से लटका दिया. ताकि इसे आत्महत्या का रूप दे सके.

JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, घाटों पर CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; डेंजर जोन में विशेष सुरक्षा व्यवस्था

सकीना की मौत की सूचना मिलते ही उसके पिता रोज मोहम्मद अंसारी वहां पहुंचे. उन्होंने रंका थाना में अपनी बेटी की हत्या के आरोप में अपने दामाद खुर्शीद अंसारी, उसकी सास समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर शिकायत दर्ज करवाया. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए महिला सकीना बीवी के हत्या के आरोप में उसके पति खुर्शीद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं ससुराल पक्ष के अन्य फरार लोगों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में धूमधाम से मना बाल दिवस, शिक्षकों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बच्चों का जीता दिल

November 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, घाटों पर CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; डेंजर जोन में विशेष सुरक्षा व्यवस्था

November 14, 2026

SARAIKELA NEWS: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में 26 युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, 6 का राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयन

November 14, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में धूमधाम से मना बाल दिवस, शिक्षकों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बच्चों का जीता दिल

November 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, घाटों पर CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; डेंजर जोन में विशेष सुरक्षा व्यवस्था

November 14, 2026

SARAIKELA NEWS: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में 26 युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, 6 का राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयन

November 14, 2026

RAILWAY NEWS: जनकपुर धाम से अयोध्या के बीच चलेगी साप्ताहिक ट्रेन, भारतीय रेलवे ने दी मंजूरी

November 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: घोड़ाबांधा पंचायत में विकास योजनाओं का उद्घाटन, विधायक मंगल कालिंदी और जिप सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने किया लोकार्पण

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group