



Adityapur. सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना पुलिस ने ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है. यहां से आधा दर्जन को युवक-युवतियां हिरासत में लिया गया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया है. इनमें युवक और युवतियां शामिल हैं.
पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक सामग्रियां मिली हैं. जांच में सामने आया कि इस ब्यूटी पार्लर में दूसरे राज्यों से युवतियों को लाया जाता था. यहां ब्यूटी पॉर्लर की आड़ में अवैध गतिविधियां चल रही थीं. पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है. इस मामले से क्षेत्र में ब्यूटी पॉर्लर की आड़ में चल रही अवैध गतिविधियों का पता चला है.



