Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Clash: गिरिडीह झड़प मामले में 22 आरोपी गिरफ्तार, हिंसा में कई हुए थे जख्मी, फूंक दिये थे वाहन, भाजपा का हेमंत सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप
    Breaking News

    Jharkhand Clash: गिरिडीह झड़प मामले में 22 आरोपी गिरफ्तार, हिंसा में कई हुए थे जख्मी, फूंक दिये थे वाहन, भाजपा का हेमंत सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप

    News DeskBy News DeskMarch 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Giridih. झारखंड के गिरिडीह जिले में होली जुलूस के दौरान हुई झड़प में कथित रूप से संलिप्त 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. गिरिडीह के घोड़थंबा इलाके में शुक्रवार को जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच झड़प में कई लोग घायल हो गए और कई दुकानों और वाहनों को आग लगा दी गई. खोरीमहुआ अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) राजेंद्र प्रसाद ने बताया, ‘‘मामले के संबंध में दोनों पक्षों के कुल 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि झड़प के दौरान चार अस्थायी दुकानें, पांच मोटरसाइकिलें और दो चार पहिया वाहन आग के हवाले कर दिए गए. इससे पहले गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बिमल कुमार ने कहा था कि झड़प में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है. उन्होंने कहा, ‘‘स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और उन्हें पकड़ने के लिए तलाश जारी है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
    कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है. इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस घटना के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है.

    उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘गिरिडीह के घोड़थंबा में होली जुलूस पर पथराव और आगजनी की दुखद घटना हेमंत सरकार के तुष्टिकरण की राजनीति और प्रशासनिक तंत्र की विफलता का परिणाम है. हिंदुओं के पर्व त्योहारों पर हिंसा करना नया ट्रेंड बन गया है और इसे बढ़ावा दे रही है घुसपैठियों की संरक्षक झामुमो कांग्रेस की सरकार.
    केंद्रीय मंत्री और कोडरमा से सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के कारण स्थिति बिगड़ी. उन्होंने कहा, “प्रेम और भाईचारे के पर्व होली पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Clash: 22 accused arrested so far in the clash between two groups in Giridih many people were injured in the violence situation is under control at present vehicles were burnt
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group