


Jamshedpur. झारखंड में तपती गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा. आकाश में आंशिक बादल छाएंगे और गरज के साथ बारिश हो सकती है. 17 फरवरी से मौसम बदलेगा. 19 मार्च से राज्य में गरज के साथ बारिश हो सकती है. 22 मार्च तक झारखंड में बारिश की संभावना है.
17 और 18 मार्च को आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे. मौसम शुष्क रहेगा. 19 और 20 मार्च को उत्तर पश्चिमी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भाग में गरज के साथ बारिश हो सकती है. 21 और 22 मार्च को भी बारिश के आसार हैं. हालांकि मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है.



