Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Ramgarh : अनियंत्रित ट्रेलर ने घाटी में बरपाया कहर, पहाड़ में टकराने से दूसरी गाड़ी में लगी आग
    Breaking News

    Ramgarh : अनियंत्रित ट्रेलर ने घाटी में बरपाया कहर, पहाड़ में टकराने से दूसरी गाड़ी में लगी आग

    News DeskBy News DeskMarch 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रामगढ़. रामगढ़-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर पर चुटूपालू घाटी में एक अनियंत्रित ट्रेलर ने कहर बरपाया. उसने कई गाड़ियों में टक्कर मारी. उसकी टक्कर से उसके आगे चल रहा ट्रेलर पहाड़ से जा टकराया, जिससे उसमें आग लग गई. हालांकि भीषण सड़क हादसे में सभी गाड़ियों के ड्राइवर और खलासी बाल बाल बच गए. घाटी में ट्रेलर में अचानक आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई.

    रविवार काे मिली जानकारी के अनुसार ओड़िसा के राउरकेला से हिमाचल जा रहा ट्रेलर संख्या (एचआर69सी 9422) का अचानक घाटी में ब्रेक फेल हो गया. ट्रेलर के चालक ने कई वाहनों को बचाते हुए रोकने का प्रयास किया. इसी दौरान एक अन्य ट्रेलर संख्या (आरजे 36 जीए 5002 )को अपनी चपेट में लेते हुए गाड़ी मोड़ ली और चट्टान से जा टकराई. चट्टान से टकराने के बाद ट्रेलर में आग लग गई. इधर घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना के सब इंस्पेक्टर सलीम खान पहुंचे और घायल चालक और खलासी को सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां इन दोनों का उपचार किया गया.

    Share Bazar: टाटा स्टील के शेयर में उछाल, सपाट शुरुआत के बाद बाजार में हल्की बढ़त

    हाईवे पर चट्टान से टकराई कार, विभिन्न सड़क हादसों में 27 लोग घायल

    Jharkhand: बीआईटी-मेसरा और आईआईटी-खड़गपुर ने संयुक्त अनुसंधान के लिए MOU पर हस्ताक्षर किए

    रामगढ़ थाना क्षेत्र में हाईवे पर सैनी होटल के समीप एक कार चट्टान से टकरा गई. इस हादसे में कार पर सवार चार लोग घायल हो गए. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया. इसके अलावा जिले में दो दिनों में विभिन्न स्थानों पर हुए सड़क हादसे में कुल 27 लोग घायल हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल में हुआ. घायलों में नितेश कुमार , विक्की कुमार , रितिक कुमार , अभिषेक कुमार , विनोद कुमार , रितिक कुमार , गोपाल प्रसाद कुशवाहा , महेंद्र कुमार , चिंता देवी , अनिल राम, महेंद्र कुमार , चिंता देवी , अनिल राम , महेंद्र कुमार , रूपलाल मांझी , विष्णु कुमार , आदित्य कुमार , बिट्टू कुमार , राहुल कुमार , रंजन कुमार , सन्नी कुमार , सनिल कुमार , अमरलाल महतो , सुमित सोनी , डालो देवी और संजय कुमार सहित अन्य शामिल है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Uncontrolled trailer wreaked havoc in the valley
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Share Bazar: टाटा स्टील के शेयर में उछाल, सपाट शुरुआत के बाद बाजार में हल्की बढ़त

    June 23, 2026

    Jharkhand: बीआईटी-मेसरा और आईआईटी-खड़गपुर ने संयुक्त अनुसंधान के लिए MOU पर हस्ताक्षर किए

    June 23, 2026

    CBSE: पुनर्मूल्यांकन के बाद छात्रा ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए

    June 23, 2026
    Recent Post

    Share Bazar: टाटा स्टील के शेयर में उछाल, सपाट शुरुआत के बाद बाजार में हल्की बढ़त

    June 23, 2026

    Jharkhand: बीआईटी-मेसरा और आईआईटी-खड़गपुर ने संयुक्त अनुसंधान के लिए MOU पर हस्ताक्षर किए

    June 23, 2026

    CBSE: पुनर्मूल्यांकन के बाद छात्रा ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए

    June 23, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे दो अपराधी घेराबंदी कर दबोचे गए, हथियार बरामद

    June 23, 2026

    Jamshedpur: साकची थाना क्षेत्र में फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी हाथीघोड़ा मंदिर के समीप से गिरफ्तार, हथियार बरामद

    June 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group