Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: शादीशुदा महिला से देर रात तक बातचीत के आरोप में नप गये ATS के तत्कालीन डीएसपी प्रदीप कुमार, CM ने किया सस्पेंड, विभागीय कार्यवाही चलाने का आदेश
    Breaking News

    Jharkhand: शादीशुदा महिला से देर रात तक बातचीत के आरोप में नप गये ATS के तत्कालीन डीएसपी प्रदीप कुमार, CM ने किया सस्पेंड, विभागीय कार्यवाही चलाने का आदेश

    News DeskBy News DeskMarch 19, 2025Updated:March 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को एटीएस के तत्कालीन डीएसपी प्रदीप कुमार को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलाने का आदेश दिया है. मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदीप कुमार, तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक, एटीएस रांची को निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही संचालित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. सरकार के अनुसार उनके आचरण और कृत्यों से पुलिस की गरिमा, छवि पर विपरीत प्रभाव पड़ा है, जिस वजह से उनके विरुद्ध यह आदेश मुख्यमंत्री ने दिया है.

    यह है आरोप: उल्लेखनीय है कि प्रदीप कुमार पर बिहार के औरंगाबाद के एक युवक ने गंभीर आरोप लगाये थे. युवक का आरोप था कि डीएसपी पीपी कुमार के उसकी पत्नी से नजदीकी संबंध हैं. वह रात-रातभर उनकी पत्नी से फोन पर बात करते हैं. जब वे इसका विरोध करते थे तो वे उसे जान से मारने की धमकी देते थे.

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का अनूठा दो दिवसीय ओडिशा दौरा, आध्यात्मिकता, कार्यसमिति बैठक, औद्योगिक भ्रमण एवं व्यावसायिक सहयोग का संगम

    युवक का यह भी आरोप है कि एटीएस के तत्कालीन डीएसपी जातिसूचक शब्द का प्रयोग कर उसे अपशब्द बोलते थे. पीड़ित का आरोप है कि वह उस पर पत्नी को तलाक देने के लिए भी दबाव बना रहे थे. ऐसा नहीं करने पर इसका अंजाम भुगतने की धमकी देते थे.
    औरंगाबाद के युवक ने इस मामले की शिकायत झारखंड सरकार के गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग और पुलिस मुख्यालय से की थी.

    Jamshedpur News: सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विभिन्न थीम एवं सामाजिक संदेशों पर प्रतिभागियों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

    झारखंड सरकार ने पीड़ित युवक की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के लिए टीम गठित की थी. रिपोर्ट आने के बाद एटीएस के तत्कालीन डीएसपी प्रदीप कुमार को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलाने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CM suspended him Jharkhand: Pradeep Kumar ordered departmental action the then DSP of ATS was caught on the charge of talking to a married woman till late night
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का अनूठा दो दिवसीय ओडिशा दौरा, आध्यात्मिकता, कार्यसमिति बैठक, औद्योगिक भ्रमण एवं व्यावसायिक सहयोग का संगम

    September 3, 2026

    Jamshedpur News: सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विभिन्न थीम एवं सामाजिक संदेशों पर प्रतिभागियों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

    September 3, 2026

    Jamshedpur NEWS : SIR-2026: घाटशिला में दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का डीईओ राजीव रंजन ने किया निरीक्षण

    September 3, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS : SIR-2026 में 18 बूथों पर शून्य प्रपत्र-6, 671 मतदान केंद्रों पर भी कम आवेदन; डीईओ ने दिए सख्त निर्देश

    September 3, 2026

    Jamshedpur NEWS : विजय आनंद मूनका FJCCI के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित

    September 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group