Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: ED ने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम पर मुकदमा चलाने की मांगी अनुमति, छापेमारी में 32 करोड़ नकद मिले थे
    Breaking News

    Jharkhand: ED ने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम पर मुकदमा चलाने की मांगी अनुमति, छापेमारी में 32 करोड़ नकद मिले थे

    News DeskBy News DeskMarch 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के खिलाफ योजनाओं में कमीशन की राशि में हिस्सा लेने के आरोप में मुकदमा चलाने की अनुमति राज्य सरकार से मांगी है. इसके लिए इडी ने राज्य सरकार को पत्राचार किया है. मालूम हो कि ग्रामीण विकास विभाग के तत्कालीन मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम से पूछताछ के बाद मिले तथ्यों के आधार पर इडी के अधिकारियों ने 15 मई 2024 को पूर्व मंत्री आलमगीर आलम से पूछताछ की थी. लंबी पूछताछ के बाद इडी ने साक्ष्य के आधार पर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया था.

    वीरेंद्र राम ने पूछताछ में स्वीकार किया था कि ग्रामीण विकास मंत्री सहित अन्य को योजनाओं की राशि में प्राप्त कमीशन में हिस्सा दिया जाता था. इसी पूछताछ के आधार पर इडी ने आलमगीर आलम के आप्त सचिव संजीव लाल और पूर्व मंत्री के करीबी जहांगीर आलम के ठिकाने पर छापेमारी भी की थी.

    Hemant Soren: खुद कार ड्राइव कर पत्नी कल्पना संग जोन्हा फॉल पहुंचे हेमंत सोरेन, बोले- हरियाली की गोद में बसा झारखंड अद्वितीय

    इस छापेमारी के दौरान जहांगीर आलम के ठिकाने से इडी को करीब 32 करोड़ रुपये नकद मिले थे. इसे इडी ने जांच के बाद जब्त कर लिया था. वहीं, दूसरी ओर संजीव लाल के ठिकाने पर भी छापेमारी के दौरान कमीशन की राशि का विस्तृत ब्योरा मिला था. इन्हीं तथ्यों के आधार पर इडी ने नोटिस भेजकर पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को पूछताछ के लिए बुलाया था.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ईवी पर बड़ा दांव लगाएगी, 2030-31 तक चार नए मॉडल लाने की योजना

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    32 crore cash recovered during raid Jharkhand: ED seeks permission to prosecute former minister Alamgir Alam
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: खुद कार ड्राइव कर पत्नी कल्पना संग जोन्हा फॉल पहुंचे हेमंत सोरेन, बोले- हरियाली की गोद में बसा झारखंड अद्वितीय

    June 29, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ईवी पर बड़ा दांव लगाएगी, 2030-31 तक चार नए मॉडल लाने की योजना

    June 29, 2026

    Jamshedpur: बिरसानगर में नशे में धुत 407 ट्रक चालक ने चार बाइक, बलेनो कार और बाउंड्रीवाल को मारी टक्कर

    June 29, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस के सामने चली चापड़, सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद जमशेदपुर पुलिस पर उठ रहे सवाल?

    June 29, 2026

    Jamshedpur: डोबो उत्सव होटल के पास स्कॉर्पियो और 407 वाहन में आमने सामने की टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

    June 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group