Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»UP : धोखाधड़ी के मामले में स्वामी दिनेशानंद गिरफ्तार, ड्राईवर व दो साथियों की तलाश में जुटी पुलिस
    Breaking News

    UP : धोखाधड़ी के मामले में स्वामी दिनेशानंद गिरफ्तार, ड्राईवर व दो साथियों की तलाश में जुटी पुलिस

    News DeskBy News DeskMarch 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    हरिद्वार. पुलिस ने टार्गेट फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के मास्टरमाइंड स्वामी दिनेशानंद को गिरफ्तार किया है. वहीं, उसके ड्राइवर अजयराज और दो अन्य साथी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है. आरोपित उत्तराखंड में जमीन में निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा देकर लोगों से ठगी करता था. उसके खिलाफ हरियाणा में भी मुकदमे दर्ज हैं.

    जानकारी के मुताबिक 9 जून 2024 को सोनीपत हरियाणा निवासी सतबीर सिंह पुत्र राम चन्द्र ने महाराज दिनेशानन्द, अजयराज, नूरहसन और जोगेन्द्र पर प्राॅपर्टी दिखाकर एग्रीमेण्ट करते लेकिन जमीन की रजिस्ट्री करने से मुकरने व बयाने की राशि नौ लाख रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली सिविल लाईन रूडकी में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था.

    मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच तथा आरोपितों की गिरफ्तारी में जुट गई. पुलिस जांच में प्रकाश में आये आरोपित महाराज दिनेशानन्द ने अपने ड्राईवर अजयराज तथा अन्य 02 साथी नूर हसन व जोगेन्द्र के साथ मिलकर एक गिरोह बना रखा है, जो अन्य प्रांत से प्रॉपर्टी में मुनाफा कमाने की सोच रखने वालों को अपना निशाना बनाकर ठगी करते थे.

    पुलिस ने मुख्य आरोपित को लिया हिरासत में लेकर विवेचना में प्रकाश में आए तथ्यों एवं सबूतों के आधार पर कोतवाली रुड़की पुलिस ने मुकदमें के मुख्य आरोपित एवं गिरोह के सरगना स्वामी दिनेशानन्द को पुलिस हिरासत में लिया.

    गिरोह ऐसे करता था ठगी

    Share Bazar: टाटा स्टील के शेयर में उछाल, सपाट शुरुआत के बाद बाजार में हल्की बढ़त

    गिरोह के सदस्य जोगेन्द्र बाहरी प्रान्त से अपने शिकार को खोजता था और सस्ते दाम पर प्रॉपर्टी खरीदने के लिए पार्टी को उत्तराखण्ड लेकर आता था. पार्टी को भरोसा दिलाया जाता था कि महाराज दिनेशानन्द प्रॉपर्टी खरीदकर उसमें अस्पताल बनाना चाहते हैं, लेकिन जो जमीन पसंद की गई है उसका मालिक महाराज को जमीन बेचने से इंकार कर रहा है. अगर वो जमीन सस्ते दामों में खरीद ली जाए तो बहुत अच्छे मुनाफे के साथ स्वामी दिनेशानंद को बेची जा सकती है.

    पार्टी को खरीदने के लिए गिरोह के अन्य सदस्य नूर हसन की प्रॉपट्री दिखाई जाती थी. मुख्य आरोपित का ड्राइवर अजयराज पार्टी को अपने मालिक से मिलवाता था, जिसमें पार्टी का भरोसा जीतने के लिए स्वामी प्रोपर्टी खरीदने के लिए पार्टी को पहले ही 2 लाख रुपये टोकन मनी के रूप में दे देते थे, जिससे पार्टी को विश्वास हो जाता था कि सच में स्वामी उस प्रापर्टी को खरीद लेगें और उसे 40-50 लाख रुपये का मुनाफा हो जायेगा. गिरोह के जाल मे फंसकर पार्टी प्रापर्टी का एग्रीमेण्ट कर ऊंची धनराशि गिरोह के सदस्यों (जमीन के फर्जी विक्रेता) को बतौर बयाना दे देते थे, लेकिन उस जमीन का बेनामा नहीं किया जाता था.

    रकम वापस मांगने पर धमकी

    सोनीपत हरियाणा निवासी पीड़ित के साथ भी कुछ इसी तरह से ठगी की गई थी. षड्यन्त्र का शिकार होकर बतौर बयाना 09 लाख रुपये देने के बाद भी जब रजिस्ट्री नहीं हुई तो मजबूर होकर पीड़ित ने अपनी दी हुई रकम वापस मांगी तो उसे जान से मारने की धमकी मिली. पूछताछ में गिरोह के षड्यन्त्र के शिकार हुए अन्य लोगों की भी जानकारी प्राप्त हुई है, जिस सम्बन्ध में से विवेचना की जा रही है.

    Jharkhand: बीआईटी-मेसरा और आईआईटी-खड़गपुर ने संयुक्त अनुसंधान के लिए MOU पर हस्ताक्षर किए

    पकड़ा गया आरोपित स्वामी

    दिनेशानन्द भारती उम्र 45 वर्ष निवासी शंकरमठ आश्रम टोडा कल्याणपुर कोतवाली रूड़की, हरिद्वार जबकि फरार आरोपितों के नाम पते अजयराज (ड्राईवर महाराज स्वामी दिनेशानन्द ), जोगेन्द्र निवासी सोनीपत हरियाणा व नूरहसन उम्र 59 वर्ष पुत्र महबूब निवासी ग्राम गाधारोना कोतवाली मंगलौर जिला हरिद्वार बताए गए हैं. दिनेशानंद के खिलाफ कुरूक्षेत्र हरियाणा व हरिद्वार के मंगलौर में भी मुकदमा दर्ज है. पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उसका चालान कर दिया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    police searching for driver and two accomplices UP: Swami Dineshananda arrested in fraud case
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Share Bazar: टाटा स्टील के शेयर में उछाल, सपाट शुरुआत के बाद बाजार में हल्की बढ़त

    June 23, 2026

    Jharkhand: बीआईटी-मेसरा और आईआईटी-खड़गपुर ने संयुक्त अनुसंधान के लिए MOU पर हस्ताक्षर किए

    June 23, 2026

    CBSE: पुनर्मूल्यांकन के बाद छात्रा ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए

    June 23, 2026
    Recent Post

    Share Bazar: टाटा स्टील के शेयर में उछाल, सपाट शुरुआत के बाद बाजार में हल्की बढ़त

    June 23, 2026

    Jharkhand: बीआईटी-मेसरा और आईआईटी-खड़गपुर ने संयुक्त अनुसंधान के लिए MOU पर हस्ताक्षर किए

    June 23, 2026

    CBSE: पुनर्मूल्यांकन के बाद छात्रा ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए

    June 23, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे दो अपराधी घेराबंदी कर दबोचे गए, हथियार बरामद

    June 23, 2026

    Jamshedpur: साकची थाना क्षेत्र में फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी हाथीघोड़ा मंदिर के समीप से गिरफ्तार, हथियार बरामद

    June 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group