


Saraikela.सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. अपराध रोकने को लेकर अभियान चलाया. पुलिस की 27 टीमों ने पूरे जिले में विभिन्न थाना क्षेत्र में 100 से अधिक स्थानों पर दबिश देकर 13 अपराधियों व वारंटियों को गिरफ्तार किया. एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि जिला में अपराध नियंत्रण के लिए बुधवार देर रात अभियान चलाया गया. एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित 27 टीमों में 185 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था. इसमें सभी थाना प्रभारी, अंचल निरीक्षक भी शामिल रहे.
आदित्यपुर थाना क्षेत्र से शाहिद आलम उर्फ सद्दाम, कन्हैया कुमार पंडित, जियारुल हक उर्फ गोलु, पेजैनुल अब्दीन उर्फ छोटू, सूरज कोतवाल उर्फ सूरज पात्रो, सज्जाद अली उर्फ छोटू सोनु, अरमान अंसारी उर्फ लाडला को पकड़ा गया.
वहीं, कपाली ओपी पुलिस ने पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. इनमें कपाली हिम्मतनगर निवासी सरफराज अंसारी, कपाली के तमोलिया निवासी जावेद अंसारी, कपाली ताजनगर के मोहम्मद सम्स तबरेज, कपाली अंसारनगर के अरबाज खान समेत सब्बीर अंसारी शामिल है.



