Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jharkhand ‘caste Servey’: अगले साल झारखंड में करायी जायेगी ‘जाति सर्वेक्षण’; सदन में मंत्री दीपक बिरुवा ने दिया भरोसा, बोले, यह समाज का एक्सरे, गंभीर है सरकार
Headlines

Jharkhand ‘caste Servey’: अगले साल झारखंड में करायी जायेगी ‘जाति सर्वेक्षण’; सदन में मंत्री दीपक बिरुवा ने दिया भरोसा, बोले, यह समाज का एक्सरे, गंभीर है सरकार

News DeskBy News DeskMarch 25, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड विधानसभा में सोमवार को एक मंत्री ने कहा कि राज्य में अगले वित्त वर्ष में प्रस्तावित जाति आधारित सर्वेक्षण कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए कार्मिक विभाग को पहले ही नोडल एजेंसी बनाया गया है. परिवहन, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दीपक बिरुआ ने विधानसभा में कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव द्वारा पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा, सरकार राज्य में जाति आधारित सर्वेक्षण कराने को लेकर गंभीर है. इस संबंध में पिछले साल फरवरी में ही निर्णय लिया जा चुका है. हम अगले वित्त वर्ष के दौरान सर्वेक्षण कराने के लिए अपना पूरा प्रयास करेंगे.

यादव सर्वेक्षण की समय-सीमा के बारे में जानना चाहते थे. उन्होंने सरकार से कार्मिक विभाग द्वारा अब तक की गई कवायद के बारे में भी पूछा. बिरुआ ने कहा कि विभाग ने एक एजेंसी की सेवा लेने के लिये चार मार्च को एक नोटिस जारी किया, ताकि इसके लिये जरूरी लोगों की कुल संख्या, कार्य के स्तर और इस कार्य के वित्तीय पहलू का पता लगाया जा सके. उन्होंने कहा, “मैंने कुछ एजेंसियों से बात की है, लेकिन इसमें कुछ समय लगेगा.

Jamshedpur News: Tata Steel के कैंटीन में अफरा-तफरी का माहौल ! कैंटीन मैनेजिंग कमेटी के वाइस चेयरमैन ने अध्यक्ष से कैंटीन की सुविधाओं में सुधार करवाने का किया आग्रह 

उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष समाप्त होने में अब कुछ ही दिन शेष रह गये हैं. उन्होंने कहा, मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि सरकार तेलंगाना और बिहार की तर्ज पर अगले वित्त वर्ष में इस प्रक्रिया को पूरा करने का पूरा प्रयास करेगी. प्रदीप ने सरकार से सरना अनुयायियों की जनसंख्या का पता लगाने के लिए सरना धार्मिक संहिता को शामिल करने का आग्रह किया.

Weather Alert: 15 दिन पहले ही ठंड ने दी दस्तक, रात में बढ़ी ठिठुरन, 27 से 30 अक्टूबर के बीच कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News: Tata Steel के कैंटीन में अफरा-तफरी का माहौल ! कैंटीन मैनेजिंग कमेटी के वाइस चेयरमैन ने अध्यक्ष से कैंटीन की सुविधाओं में सुधार करवाने का किया आग्रह 

October 24, 2026

Weather Alert: 15 दिन पहले ही ठंड ने दी दस्तक, रात में बढ़ी ठिठुरन, 27 से 30 अक्टूबर के बीच कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार

October 24, 2026

Tata Sons जैसी बड़ी एनबीएफसी के लिए पंजीकरण और सूचीबद्धता अनिवार्य, बोले RBI गवर्नर

October 24, 2026
Recent Post

CBI ने चारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी को रेलवे स्टेशन से धर दबोचा, 2001 से घोषित था भगोड़ा, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा झारखंड

October 24, 2026

Jharkhand BJP: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे झारखंड, संवैधानिक संस्थाओं का ‘अपमान’ करने को लेकर राहुल पर साधा निशाना, जानें क्या कहा?

October 24, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group