


Ranchi. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा पिछले वर्ष सितंबर में आयोजित हुई भर्ती परीक्षा में ‘पेपर लीक’ हो जाने के सिलसिले में राज्य आपराधिक जांच विभाग (CID) ने भारतीय रिजर्व बटालियन (IRB) के पांच जवानों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. हालांकि, CID ने कहा है कि मूल प्रश्नपत्र लीक होने का कोई प्रत्यक्ष या भौतिक सबूत अब तक नहीं मिला है.
CID द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, जांच के दौरान, यह पता लगा कि परीक्षा से पहले प्रतिभागियों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के नाम पर एक गिरोह के सदस्यों ने रुपये जमा करवाए थे, जिससे लोगों के बीच प्रश्नपत्र लीक होने की अफवाह और संदेह फैल गया. बयान में कहा गया है कि गिरफ्तार किए गए आठ लोग इसी गिरोह से जुड़े हुए हैं.



