Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Congress on Bihar Election: बिहार में सहयोगियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, बोली- CM पद के उम्मीदवार और सीट बंटवारे को लेकर होगा सामूहिक फैसला
Headlines

Congress on Bihar Election: बिहार में सहयोगियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, बोली- CM पद के उम्मीदवार और सीट बंटवारे को लेकर होगा सामूहिक फैसला

News DeskBy News DeskMarch 26, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. कांग्रेस नेतृत्व और पार्टी की बिहार इकाई के नेताओं की बैठक में मंगलवार को यह फैसला किया गया कि विधानसभा चुनाव में वह ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी तथा मुख्यमंत्री के चेहरे और सीट बंटवारे के बारे में कोई फैसला सभी साथी दल सामूहिक रूप से लेंगे. बिहार में ‘इंडिया’ गठबंधन के स्वरूप को ‘महागठबंधन’ के नाम से जाना जाता है, जिसमें राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सबसे बड़ा दल है. उसके अलावा कांग्रेस, वाम दल और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) भी महागठबंधन में शामिल हैं. राज्य में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव संभावित है.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को पार्टी की बिहार इकाई के नेताओं के साथ बैठक की, जिसमें संगठन और विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई.
पार्टी मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में हुई इस बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार, पूर्व अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, वरिष्ठ नेता मीरा कुमार और तारिक अनवर तथा कई अन्य नेता शामिल हुए. हाल ही में राजेश कुमार को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. उन्होंने अखिलेश प्रसाद सिंह का स्थान लिया है. खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि बिहार में बदलाव की बयार बहने लगी है. बिहार की जनता विकास, सामाजिक न्याय और अपने भविष्य को लेकर चिंतित है. भर्ती परीक्षा में धांधली, पेपर लीक और बेरोजगारी से युवाओं में भयंकर नाराज़गी है.

उन्होंने कहा कि हम मौजूदा सरकार को हटाकर, बिहार में समावेशी विकास और सभी के अधिकारों को सुरक्षित करने वाली सरकार लाएंगे. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज इंदिरा भवन, नयी दिल्ली में हमने बिहार के वरिष्ठ नेताओं से वार्ता कर, कांग्रेस पार्टी को मज़बूत बनाने और आगामी चुनाव की तैयारियों के बारे में विस्तार से चर्चा की.

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

राहुल गांधी ने अपने व्हाट्सएप चैनल पर पोस्ट कर कहा कि बिहार में सामाजिक सद्भाव, समानता और लोगों की प्रगति के लिए कांग्रेस समर्पित है तथा राज्य परिवर्तन और न्याय का दौर लाने के लिए तैयार है. बैठक के बाद पार्टी के राज्य प्रभारी अल्लावरू ने संवाददाताओं से कहा कि बिहार में आने वाले दिनों में कांग्रेस की क्या रणनीति रहेगी, इस बारे में नेताओं ने अपनी राय रखी. सर्वसम्मति से यह तय हुआ कि हम सब मिलकर बिहार में भाजपा और उनके सहयोगी दलों का मुकाबला करेंगे.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि हमारी चुनौती भाजपा है. भाजपा को सत्ता से किस तरह से बाहर करें, इस रणनीति पर बात की गई. संगठन को सशक्त बनाना है और इस बारे में भी सबके विचार आ गए हैं…बेरोजगारी और पलायन के मुद्दे को लेकर बात हुई.
उन्होंने कहा कि हमारी तरफ से कोई असमंजस नहीं है. मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि ‘इंडिया’ गठबंधन का जो स्वरूप है, उसे आगे बढ़ाएंगे और उसी स्वरूप में कायम रहेंगे. आने वाले समय में सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए हमें कदम से कदम मिलाकर चलना पड़ेगा.

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

सीट बंटवारे से जुड़े सवाल पर कुमार ने कहा कि यह समयपूर्व बात है. यह पूछे जाने पर कि क्या तेजस्वी यादव महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद के लिये उम्मीदवार होंगे, तो अल्लावरू ने कहा कि इंडिया गठबंधन जब बैठेगा, तो सीट बंटवारे के बारे में चर्चा होगी. मुख्यमंत्री कौन होगा और कौन नहीं होगा, घोषित करना है या नहीं करना है, यह सामूहिक फैसला होगा. फिलहाल इस पर कोई टिप्पणी करना उचित नहीं है.
आगे इससे जुड़े एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि सहयोगी दल बैठकर चर्चा करेंगे और सामूहिक फैसले लेंगे, तो आप लोगों को सूचित किया जाएगा.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

November 29, 2026

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

November 29, 2026

Jharkhand: NH 33 पर सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत मामले में PM मोदी ने दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की, राष्ट्रपति, राज्यपाल, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

November 29, 2026
Recent Post

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

November 29, 2026

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

November 29, 2026

Jharkhand: NH 33 पर सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत मामले में PM मोदी ने दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की, राष्ट्रपति, राज्यपाल, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

November 29, 2026

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Jharkhand BJP ने CM हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जारी किया‘आरोपपत्र’, कई मोर्चों पर विफल रहने का आरोप, अवैध खनन पर भी घेरा

November 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group