


सरायकेला : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है, कपाली ओपी क्षेत्र के तामोलिय में जहां एक पति ने अपनी पत्नी और 5 वर्षीय बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी है. पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है.
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. फरार पति की तलाश में छापामरी जारी है. मृतकों की पहचान 25 वर्षीय रविवारी सिंह और उनके 5 वर्षीय बेटे गोलू मुंडा के रूप में हुई है.
आरोपी सुकराम मुंडा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. घटना के पीछे घरेलू विवाद का कारण बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है.



