Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Unified Pension Scheme : 1 अप्रैल से सरकारी कर्मचारियों को 50% पेंशन की गारंटी
    Breaking News

    Unified Pension Scheme : 1 अप्रैल से सरकारी कर्मचारियों को 50% पेंशन की गारंटी

    News DeskBy News DeskApril 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Unified Pension Scheme: कल से केंद्र सरकार के कर्मचारियों (Central Government Employees) के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) लागू हो जाएगी. इस योजना में नेशनल पेंशन सिस्टम (National Pension System-NPS) के तहत काम करने वाले कर्मचारियों को अधिक वित्तीय सुरक्षा देने के लाया गया है. यूनिफाइड पेंशन स्कीम का फायदा वे सरकारी कर्मचारी उठा सकते हैं, जो कम से कम 10 साल तक सर्विस में रहे हैं. यूपीएस के तहत कर्मचारियों को उनके अंतिम 12 महीनों के औसत बेसिक वेतन का 50 फीसदी तक की गारंटीड पेंशन दी जाएगी.

    केंद्र सरकार 1 अप्रैल से कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांग पूरा करने जा रही है. कर्मचारी लंबे समय से नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) से पहले की गारंटीड पेंशन को वापस लाने की मांग कर रहे थे. नेशनल पेंशन सिस्टम में गारंटीड पेंशन नहीं होती, बल्कि इसमें किए गए निवेश पर शेयर बाजार के प्रदर्शन के आधार पर रिटर्न मिलता है. लंबी अवधि में NPS से अच्छे रिटर्न की उम्मीद होती है, लेकिन इसमें कोई निश्चित पेंशन नहीं होती.

    यूनिफाइड पेंशन स्कीम के तहत सरकारी कर्मचारियों को उनके अंतिम 12 महीनों के औसत बेसिक वेतन का 50 फीसदी तक की गारंटीड पेंशन दी जाएगी. हालांकि, यह सुविधा सभी कर्मचारियों के लिए उपलब्ध नहीं होगी, बल्कि इसे पाने के लिए कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी.

    Jamahedpur. बागबेड़ा डीबी रोड में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कहर बरपाया, कई को रौंदा, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल

    जानें कसे मिलेगी गारंटीड पेंशन?

    गारंटीड पेंशन पाने के लिए सरकारी कर्मचारियों को कई शर्तों को पूरा करना होगा.

    JPSC Dicision: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 समेत सभी प्रस्तावित परीक्षाओं पर अगले आदेश तक लगी रोक

    • न्यूनतम 10 वर्षों की सरकारी सेवा पूरी करने के बाद रिटायरमेंट.
    • FR 56 नियमों के तहत सरकार द्वारा जबरन रिटायरमेंट (Compulsory Retirement).
    • स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (Voluntary Retirement) के मामले में, अगर कर्मचारी ने कम से कम 25 वर्षों की सेवा पूरी कर ली है.
    • इसके अलावा अगर कोई कर्मचारी 25 वर्षों की सेवा के बाद, स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेता है, तो उसे उस उम्र से पेंशन मिलेगी, जिस पर वह सामान्य सेवानिवृत्ति प्राप्त करता.

    50 फीसदी पेंशन पाने के ये है शर्तें

    यूनिफाइड पेंशन स्कीम को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि पात्र सरकारी कर्मचारी अपनी अंतिम 12 महीनों के औसत बेसिक वेतन का 50 फीसदी तक पेंशन के रूप में प्राप्त कर सकें. यह सुविधा सभी कर्मचारियों को नहीं मिलेगी. 24 जनवरी 2025 को सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, कर्मचारी ने अगर कम से कम 25 वर्ष की योग्यता सेवा पूरी की है, तो उसे पूरा 50 फीसदी बेसिक वेतन पेंशन के रूप में मिलेगा.

    इसके अलावा अगर कर्मचारी की सेवा अवधि 25 वर्ष से कम है, तो पेंशन की राशि अनुपातिक रूप में दी जाएगी. 10 वर्ष या उससे अधिक सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को न्यूनतम 10,000 रुपये प्रति माह की पेंशन गारंटी दी जाएगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    government employees will get a big relief they will get 50% pension guarantee Unified Pension Scheme: From 1st April
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamahedpur. बागबेड़ा डीबी रोड में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कहर बरपाया, कई को रौंदा, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल

    July 23, 2026

    JPSC Dicision: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 समेत सभी प्रस्तावित परीक्षाओं पर अगले आदेश तक लगी रोक

    July 23, 2026

    Railway: लोको पायलट की सूझबूझ से ट्रेन दुर्घटना टली, रेल पटरी पर रखा था लोहे का पाइप, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन

    July 23, 2026
    Recent Post

    Jamahedpur. बागबेड़ा डीबी रोड में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कहर बरपाया, कई को रौंदा, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल

    July 23, 2026

    JPSC Dicision: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 समेत सभी प्रस्तावित परीक्षाओं पर अगले आदेश तक लगी रोक

    July 23, 2026

    Railway: लोको पायलट की सूझबूझ से ट्रेन दुर्घटना टली, रेल पटरी पर रखा था लोहे का पाइप, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन

    July 23, 2026

    NEET प्रश्नपत्र लीक मामले पर PM Modi बोले: युवाओं का हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, उनके भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शेंगे

    July 23, 2026

    Share Bazar: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल से शेयर बाजार गिरा, सेंसेक्स,निफ्टी में गिरावट

    July 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group