


झींकपानी. थाना क्षेत्र के सिंहपोखरिया गांव के पास बाइक से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी. वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल है. घटना सोमवार की है. घायलों की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सरजोमगुटु) सोना राम गोप (25) और सिद्धेश्वर गोप (24) के रूप में की गयी. दोनों घायलों को उठाकर सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच करने पर सिद्धेश्वर गोप को मृत घोषित कर दिया और घायल सोनाराम गोप अस्पताल में इलाज चल रहा है. उसका बाया पैर टूट गया है तथा चेहरे में चोट आयी है. घायल ने बताया कि वे दोनों दिन में बाइक पर सवार होकर सिंहपोखरिया गांव की ओर जा रहे थे. इसी दौरान गांव पहुंचने के पहले वे दोनों बाइक से अनियंत्रित होकर गिर पड़े.



