Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Wakf Amendment Bill: कैथोलिक बिशप का संगठन वक्फ संशोधन विधेयक के पक्ष में, राजनीतिक दलों से निष्पक्ष पहल की अपील
    Breaking News

    Wakf Amendment Bill: कैथोलिक बिशप का संगठन वक्फ संशोधन विधेयक के पक्ष में, राजनीतिक दलों से निष्पक्ष पहल की अपील

    News DeskBy News DeskApril 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. कैथोलिक बिशप (पादरियों) के एक संगठन ने केंद्रीय वक्फ अधिनियम में प्रस्तावित संशोधन का समर्थन करते हुए सोमवार को कहा कि पुराने कानून के कुछ प्रावधान संविधान और देश के धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं हैं.
    ‘कैथोलिक बिशप कांफ्रेस ऑफ इंडिया (सीबीसीआई)’ ने भी राजनीतिक दलों से इस मुद्दे पर निष्पक्ष और रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाने की अपील की.
    ईसाई पादरियों के इस प्रमुख निकाय की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब सरकार मौजूदा बजट सत्र में संसद में वक्फ (संशोधन) विधेयक लाने पर जोर दे रही है.
    संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि सरकार वक्फ (संशोधन) विधेयक संसद में लाने के लिए तैयार है. उन्होंने कुछ संगठनों पर ‘मुसलमानों को गुमराह करने’ का आरोप लगाया.
    सीबीसीआई ने कहा कि केरल में वक्फ बोर्ड ने मुनम्बम क्षेत्र में 600 से अधिक परिवारों की पैतृक आवासीय संपत्तियों को वक्फ भूमि घोषित करने के लिए मौजूदा वक्फ कानून के प्रावधानों को लागू किया है.
    सीबीसीआई ने कहा, ‘‘पिछले तीन वर्षों में यह मुद्दा एक जटिल कानूनी विवाद में बदल गया है. तथ्य यह है कि केवल कानूनी संशोधन ही स्थायी समाधान प्रदान कर सकता है. इसे जन प्रतिनिधियों द्वारा मान्यता दी जानी चाहिए.’’
    उसने कहा है, ‘‘चूंकि वक्फ संशोधन विधेयक संसद में पेश किया जाना है, इसलिए सीबीसीआई राजनीतिक दलों और सांसदों से इस मुद्दे पर निष्पक्ष एवं रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाने का अपील करता है.’’
    सीबीसीआई ने कहा कि मुनम्बम के लोगों को भूमि का सही स्वामित्व पूरी तरह से बहाल किया जाना चाहिए.
    सीबीसीआई ने कहा, ‘‘भारतीय संविधान के सिद्धांतों का खंडन करने वाले किसी भी प्रावधान या कानून में संशोधन किया जाना चाहिए. साथ ही, संविधान ने धार्मिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों को जो गारंटी दी है उसकी रक्षा की जानी चाहिए.’’
    ‘केरल कैथोलिक बिशप काउंसिल’ ने राज्य के सांसदों से वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन करने और मौजूदा वक्फ अधिनियम में ‘असंवैधानिक और अन्यायपूर्ण प्रावधानों’ में संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया है.
    केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और किरेन रीजीजू ने केरल कैथोलिक बिशप काउंसिल के बयान का स्वागत किया.

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    appeals to political parties for impartial initiative Wakf Amendment Bill: Organization of Catholic Bishops in favor of Wakf Amendment Bill
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    June 3, 2026

    SERAIKELA NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर में किया 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास, कहा- गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य

    June 3, 2026

    Jamshedpur News :सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 3, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    June 3, 2026

    SERAIKELA NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर में किया 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास, कहा- गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य

    June 3, 2026

    Jamshedpur News :सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 3, 2026

    SARAIKELA-KHARSAWA NEWS :गम्हरिया PHC में डाक विभाग के उत्पादों पर जागरूकता सत्र, स्वास्थ्य कर्मियों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी

    June 3, 2026

    RANCHI NEWS: पीडीएस डीलरों के बकाया कमीशन भुगतान की मांग, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    June 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group