Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Train Accident: साहिबगंज में दो मालगड़ियों की सीधी टक्कर, एक के इंजन में लगी भीषण आग, दो Loco Pilot की मौत, सुरक्षा में लगे CISF के 4 जवान गंभीर
    Breaking News

    Jharkhand Train Accident: साहिबगंज में दो मालगड़ियों की सीधी टक्कर, एक के इंजन में लगी भीषण आग, दो Loco Pilot की मौत, सुरक्षा में लगे CISF के 4 जवान गंभीर

    News DeskBy News DeskApril 1, 2025Updated:April 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Sahibgunj. साहिबगंज में दो मालगड़ियों की सीधी टक्कर हो गई है. हादसा मंगलवार अहले सुबह तीन बजे हुआ है. इस हादसे में दो लोको पायलट की मौत हो गई है. वहीं सुरक्षा में लगे सीआईएसएफ के 4 जवान घायल हो गए हैं. टक्कर के बाद कोयला लदी मालगाड़ी में आग लग गई और कई बोगियां पटरी से उतर गईं. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुट गईं. राहत और बचाव कार्य जारी है.

    हादसे में जिन 2 लोको पायलट की मौत हुई है, उनमें से अंबुज महतो बोकारो के रहने वाले थे. वहीं बीएस मॉल बंगाल के रहने वाले थे. घायलों का इलाज बरहेट सदर अस्पताल में चल रहा है.

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    जानें कैसे हुआ हादसा
    बताया जा रहा है कि एक गुड्स ट्रेन पटरी पर खड़ी थी. इसी बीच उसी ट्रैक पर दूसरी गुड्स ट्रेन आ गई. इस वजह से दोनों ट्रेनों की सीधी टक्कर हो गई. ट्रेन हादसा साहिबगंज जिले के बरहेट एमजीआर लाइन पर हुआ है. झारखंड के गोड्डा जिले के ललमटिया से पश्चिम बंगाल के फरक्का एनटीपीसी के लिए ट्रेन जा रही थी. हादसा जिस लाइन में हुआ है उस पर ललमटिया से फरक्का तक कोयला लेकर माल गाड़ियां चलती हैं.

    मालगाड़ी और पटरी दोनों ही एनटीपीसी की

    SERAIKELA NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर में किया 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास, कहा- गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य

    साहिबगंज के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी किशोर तिर्की ने कहा, मालगाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर में दोनों ट्रन के चालकों की मौत हो गई. पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता कौशिक मित्रा ने कहा, ‘मालगाड़ी और पटरी दोनों ही एनटीपीसी की हैं. इसका भारतीय रेलवे से कोई लेना-देना नहीं है. जिस रेलवे लाइन पर यह हादसा हुआ वह बिहार के भागलपुर जिले में एनटीपीसी के ‘कहलगांव सुपर थर्मल पावर स्टेशन’ को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में फरक्का संयंत्र से जोड़ती है.

     

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    four CISF personnel engaged in security critical Jharkhand Train Accident: Two goods trains collide head-on in Sahibganj one engine catches fire two loco pilots killed
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    June 3, 2026

    SERAIKELA NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर में किया 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास, कहा- गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य

    June 3, 2026

    Jamshedpur News :सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 3, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    June 3, 2026

    SERAIKELA NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर में किया 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास, कहा- गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य

    June 3, 2026

    Jamshedpur News :सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 3, 2026

    SARAIKELA-KHARSAWA NEWS :गम्हरिया PHC में डाक विभाग के उत्पादों पर जागरूकता सत्र, स्वास्थ्य कर्मियों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी

    June 3, 2026

    RANCHI NEWS: पीडीएस डीलरों के बकाया कमीशन भुगतान की मांग, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    June 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group