


Jamshedpur. कदमा के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 3 टेंपो स्टैंड के पास रिवाल्वर और चापड़ के साथ एक अपराधी पकड़ा गया है. दहशत फैलाने के मकसद से वह यहां घूम रहा था. कदमा थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. गुरुवार को साकची स्थित एसएसपी कार्यालय में सिटी एसपी शिवाशीष कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाश का नाम फहीम उद्दीन है, जो आजाद नगर थाना क्षेत्र के बागान शाही रोड नंबर 7 का निवासी है. हाल ही में वह कदमा में किराए के मकान में रह रहा था. पुलिस ने उसके पास से एक देसी रिवाल्वर, तीन कारतूस और एक चापड़ बरामद किया है. पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है.



