Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»HDFC BANK NEWS : JAMSHEDPUR में कानून को ताक पर रखकर पार्किंग क्षेत्र में चल रहा है भारत का सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का HDFC BANK के कई ब्रांच !
Breaking News

HDFC BANK NEWS : JAMSHEDPUR में कानून को ताक पर रखकर पार्किंग क्षेत्र में चल रहा है भारत का सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का HDFC BANK के कई ब्रांच !

News DeskBy News DeskApril 8, 2025Updated:April 8, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

 

JAMSHEDPUR: भारत का सबसे बड़ा निजी क्षेत्र की बैंक ,एचडीएफसी बैंक के कई ब्रांच जमशेदपुर में नक्शा विचलित कर बनाए हुए भवन तथा भवन के वाहन पार्किंग क्षेत्र में चलाए जा रहे हैं.

सूत्र बताते हैं कि HDFC बैंक के कुछ ब्रांच तो स्वीकृत नक्शा में पार्किंग एरिया दर्शाए गए स्थल पर भी चलाये जा रहे हैं, जो एचडीएफसी प्रबंधन के लिए जांच का विषय है.

सूत्र बताते हैं कि जमशेदपुर स्थित एचडीएफसी बैंक के बाराद्वारी शाखा,जो बाराद्वारी टेलीफोन एक्सचेंज लाइन में स्थित है, वह वाहन पार्किंग एरिया में चलाया जा रहा है.

वहीं दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक का गोलमुरी शाखा भी नक्शा विचलन कर बनाए गए भवन के पार्किंग एरिया/ विचलन क्षेत्र में चलाए जाने की सूचना है.

Jamshedpur: गोलमुरी में ज्वेलरी दुकान में चोरी, ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर, और सोने-चांदी के गहने लेकर हो गए फरार, लगातार दूसरे दिन बड़ी वारदात से सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था?

ज्ञात हो कि झारखंड हाई कोर्ट में दायर जनहित याचिका के फलस्वरुप जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत कई भवन, जहां पार्किंग एरिया का अवैध रूप से व्यवसायिक प्रयोग किया जा रहा था, उसे बंद कर दिया गया है और कई ऐसे व्यावसायिक भवन जहां आज भी वाहन पार्किंग एरिया का प्रयोग व्यावसायिक रूप से किया जा रहा है, उसे जमशेदपुर अधिसूचित समिति के कार्यालय द्वारा जल्द ही बंद कराए जाने का दावा किया जा रहा है.

ऐसे में एचडीएफसी बैंक प्रबंधन के द्वारा पार्किंग एरिया में अब तक व्यवसायिक प्रयोग किया जाना ,जमशेदपुर वासियों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है.

ज्ञात हो कि HDFC प्रबंधन के पास जोखिमों को विवेकपूर्ण तरीके से प्रबंधित करने का एक लंबा ट्रैक रिकॉर्ड है.एचडीएफ़सी बैंक भारत का सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का बैंक है. यह एक भारतीय बैंकिंग और वित्तीय सेवा कंपनी है. जिसका मुख्यालय मुंबई में है.

यह बैंक बैंकिंग उत्पादों, बेहतरीन कस्टमर सर्विस, और घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह के मज़बूत डिजिटल बैंकिंग ऑफ़रिंग के लिए जाना जाता है. इसके अलावा यह बैंक व्यक्तिगत ऋण, क्रेडिट कार्ड, और कॉर्पोरेट बैंकिंग सेवाओं सहित वित्तीय उत्पादों की एक पूरी श्रृंखला प्रदान करता है.
यह बाज़ार पूंजीकरण के हिसाब से दुनिया के सबसे बड़े बैंकों में से एक है.

Kolhan Naxal: ₹2.20 करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल से पूछताछ करेगी jamshedpur Police, कई बड़े खुलासे की उम्मीद

एचडीएफसी बैंक प्रबंधन के पास इतने बड़े पैमाने पर कानूनी विशेषज्ञ एवं तकनीकी एक्सपर्ट होने के बावजूद जमशेदपुर के उक्त बैंक के कुछ ब्रांच का वाहन पार्किंग एरिया एवं भवन के विचलित भाग में चलना समझ से पड़े हैं.

एचडीएफसी बैंक प्रबंधन द्वारा समय रहते ऐसे बैंकों का वैकल्पिक निर्णय ससमय न लेने पर बैंक प्रबंधन एवं बैंक के खाताधारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

सूत्र बताते हैं कि जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति कार्यालय द्वारा जल्द ही कई बैंकों के ऐसे ब्रांच पर कानूनी कार्रवाई करने हेतु प्लान बनाया जा रहा है ताकि वाहन पार्किंग एरिया में बैंकिंग एवं अन्य व्यावसायिक गतिविधियों पर लगाम लग सके.

कुमार मनीष,9852225588

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: गोलमुरी में ज्वेलरी दुकान में चोरी, ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर, और सोने-चांदी के गहने लेकर हो गए फरार, लगातार दूसरे दिन बड़ी वारदात से सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था?

September 25, 2026

Kolhan Naxal: ₹2.20 करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल से पूछताछ करेगी jamshedpur Police, कई बड़े खुलासे की उम्मीद

September 25, 2026

Mobile Call Tarrif: अब ‘वॉयस कॉल’ और ‘एसएमएस’ के लिए सस्ते विशेष शुल्क वाउचर जारी करना अनिवार्य, डेटा प्लान लेने की जरूरत नहीं, जानें क्या है आदेश?

September 25, 2026
Recent Post

Jamshedpur: गोलमुरी में ज्वेलरी दुकान में चोरी, ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर, और सोने-चांदी के गहने लेकर हो गए फरार, लगातार दूसरे दिन बड़ी वारदात से सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था?

September 25, 2026

Kolhan Naxal: ₹2.20 करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल से पूछताछ करेगी jamshedpur Police, कई बड़े खुलासे की उम्मीद

September 25, 2026

Mobile Call Tarrif: अब ‘वॉयस कॉल’ और ‘एसएमएस’ के लिए सस्ते विशेष शुल्क वाउचर जारी करना अनिवार्य, डेटा प्लान लेने की जरूरत नहीं, जानें क्या है आदेश?

September 25, 2026

Medicine Price: मरीजों के साथ ‘दिन-दहाड़े डकैती’! जरूरी दवाओं की अधिक कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट ने की सख्त टिप्पणी, ये दिए निर्देश

September 25, 2026

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बने Cyclone का असर, लगातार हो रही बारिश, आज और बढ़ सकती है वर्षा की रफ्तार

September 25, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group