Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम की आलोचना की, बोले,मुस्लिम समुदाय को किया जा रहा प्रताड़ित
    Breaking News

    Jharkhand: झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम की आलोचना की, बोले,मुस्लिम समुदाय को किया जा रहा प्रताड़ित

    News DeskBy News DeskApril 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने बुधवार को वक्फ (संशोधन) अधिनियम की आलोचना करते हुए दावा किया कि यह केवल मुस्लिम समुदाय को प्रताड़ित करने के लिए लाया गया है. उन्होंने झारखंड में इस अधिनियम को लागू करने के खिलाफ स्पष्ट रुख अपनाने के लिए हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की सराहना की. खान ने रांची में जारी एक बयान में कहा, ‘‘संशोधित अधिनियम का उद्देश्य केवल मुस्लिम समुदाय को परेशान करना तथा उन्हें शैक्षणिक और सामाजिक रूप से कमजोर करना है.
    उन्होंने हेमंत सोरेन को केंद्रीय समिति का अध्यक्ष नियुक्त करने तथा राज्य में संशोधित वक्फ अधिनियम के कार्यान्वयन का विरोध करने के वास्ते रांची में पार्टी के 13वें अधिवेशन के दौरान प्रस्ताव पारित करने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रमुख शिबू सोरेन समेत पार्टी नेतृत्व की भी प्रशंसा की.
    पार्टी के दिशा-निर्देश पर विश्वास व्यक्त करते हुए झामुमो के अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष खान ने कहा, ‘‘राज्य और इसके लोगों की बेहतरी और समृद्धि के लिए हेमंत सोरेन के नेतृत्व में एक नयी पारी शुरू हुई है. भाजपा पर निरंकुशता को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए खान ने कहा कि भाजपा संसद के दोनों सदनों में वक्फ संशोधन विधेयक पारित करने और राष्ट्रपति की मंजूरी हासिल करने में सफल रही, लेकिन सोरेन सरकार ने राज्य में इसके लागू होने के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. खान ने कहा, मुस्लिम समुदाय को सामाजिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाने के लिए हमारे पूर्वजों द्वारा दान की गई वक्फ भूमि पर किसी का अधिकार नहीं है. खान ने कहा कि झारखंड शांतिप्रिय लोगों का राज्य है और वह ‘‘नफरत की राजनीति’’ बर्दाश्त नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि झारखंड संविधान के प्रावधानों और अधिकारों के अनुसार चलेगा.उन्होंने आरोप लगाया कि देशभर में अल्पसंख्यकों के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है.

    Tata Group: चंद्रशेखरन बोले-टीसीएस में कर्मचारियों की संख्या के बराबर AI एजेंट होंगे
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: Chairman of Jharkhand Minority Commission criticized the Waqf (Amendment) Act Muslim community is being harassed said
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Group: चंद्रशेखरन बोले-टीसीएस में कर्मचारियों की संख्या के बराबर AI एजेंट होंगे

    June 10, 2026

    Sand Mining: मानसून को लेकर NGT ने 15 अक्तूबर तक बालू खनन पर लगायी रोक, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

    June 10, 2026

    Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा समर्थित नाथवानी के नामांकन पत्र में ‘विसंगति’ की दर्ज करायी शिकायत

    June 10, 2026
    Recent Post

    Tata Group: चंद्रशेखरन बोले-टीसीएस में कर्मचारियों की संख्या के बराबर AI एजेंट होंगे

    June 10, 2026

    Sand Mining: मानसून को लेकर NGT ने 15 अक्तूबर तक बालू खनन पर लगायी रोक, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

    June 10, 2026

    Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा समर्थित नाथवानी के नामांकन पत्र में ‘विसंगति’ की दर्ज करायी शिकायत

    June 10, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, Sensex में 300अंकों से अधिक की उछाल, पर टाटा स्टील के शेयर में गिरावट दर्ज

    June 10, 2026

    Jamshedpur:  विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह अभियान के अंतर्गत विशेष एक्सपोज़र विजिट आयोजित, JNAC के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार एवं Tata Steel UISL के G.M.द्वारा कचरा पृथक्करण के महत्व को कराया अवगत

    June 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group