Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»IPL Cricket Star: CM नीतीश ने टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र के शतकवीर सूर्यवंशी की सराहना करते हुए 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की
    Bihar

    IPL Cricket Star: CM नीतीश ने टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र के शतकवीर सूर्यवंशी की सराहना करते हुए 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की

    News DeskBy News DeskApril 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र के शतक बनाने वाले 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सराहना करते हुए उन्हें उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मंगलवार को 10 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की. सूर्यवंशी ने सोमवार गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंदों में 101 रन बनाकर 14 साल और 32 दिन की उम्र में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सबसे कम उम्र के शतकवीर बनने का रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने 35 गेंद में अपना शतक पूरा किया जिससे वह आईपीएल में सबसे तेज शतक बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गये. उन्होंने इस दौरान अपनी पारी में 94 रन बाउंड्री से बनाये.

    नीतीश ने ट्विटर पर लिखा, आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र (14 साल) में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने बिहार के वैभव सूर्यवंशी को बधाई एवं शुभकामनाएं. वे अपनी मेहनत और प्रतिभा के बलबूते भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बन गए हैं. सभी को उन पर गर्व है. उन्होंने सूर्यवंशी और उनके पिता से मुलाकात की फोटो को साझा करते हुए लिखा, वैभव सूर्यवंशी एवं उनके पिता से वर्ष 2024 में ‘एक अणे मार्ग’ में मुलाकात हुई थी तथा उस समय मैंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की थी. आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के पश्चात् फोन पर बातचीत कर उन्हें बधाई भी दी.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    मुख्यमंत्री ने लिखा, बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को राज्य सरकार द्वारा 10 लाख रुपये की सम्मान राशि भी दी जाएगी। मेरी शुभकामना है कि वैभव भविष्य में भारतीय टीम के लिए नए कीर्तिमान रचें और देश का नाम रोशन करें. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी एक अन्य ट्वीट में सूर्यवंशी को बधाई दी. उन्होंने नीतीश कुमार को टैग करते हुए लिखा, ‘‘बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल में असाधारण प्रदर्शन और प्रतिभा को सम्मान देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि घोषित की है.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    उन्होंने कहा, सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी को फिर एक बार बधाई एवं शुभकामनाएं. वैभव सूर्यवंशी पर हर बिहारी को गर्व है. एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) सरकार खिलाड़ियों के हर कदम पर साथ है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    and announced a reward of Rs 10 lakh IPL Cricket Star: CM Nitish praised Suryavanshi the youngest centurion in T20 cricket
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group