Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन ने 300 से ज्यादा संस्था और रक्तदाताओं को किया सम्मानित
    Breaking News

    प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन ने 300 से ज्यादा संस्था और रक्तदाताओं को किया सम्मानित

    News DeskBy News DeskMay 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • रतन टाटा, पहलगाम के मृतकों और भारतीय सेना के नाम रहा सम्मान समारोह
    • सामाजिक कार्य में कुछ अलग करने वाले 12 विभुतियों को सेवा समर्पण सम्मान
    • 8 शतकवीर रक्तदाता, 75 बार से अधिक रक्तदान करने वाले 6 रक्तदाताओं को सेवा समर्पण सम्मान

    जमशेदपुर. सामाजिक संस्था प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन ने रविवार को बिस्टुपुर के माइकल जॉन प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में विभिन्न सामाजिक संगठन, सहयोगी संस्थाएं, 80 से ज्यादा पत्रकारों, वॉलेंटियर समेत 300 से ज्यादा लोगों को सम्मानित किया गया. इसमें रक्तदान के क्षेत्र में काम करने वाली संस्थाएं, रक्तदाता और इससे जुड़े लोग शामिल रहे. आयोजन दिवंगत रतन टाटा, पहलगाम की घटना में मारे गये लोगों और सेना के नाम समर्पित रहा. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा साहू, एसएसपी कौशल किशोर, आईएएस स्मिता नागेसिया व जेबीसी की चेयरमैन रुचि नरेंद्रन, स्पेशल मजिस्ट्रेट मृत्युंजय कुमार सचिव नलिनी राममूर्ति, समाजसेवी डोलन डे, आस्तिक महतो, आरके मिशन से रंजीत महाराज, पीएसएफ के चेयरमैन पुलक कुमार सेनगुप्ता शामिल रहे.

    कार्यक्रम का शुभारंभ पहलगाम घटना में मारे गए लोगों और ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए देश के वीर जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर और श्रद्धांजलि देकर किया गया.  अतिथियों का स्वागत ढोल नगाड़े की थाप पर छऊ नृत्य से किया गया.

    टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार ने संक्षेप में प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह उनकी टीम शहर से लेकर सुदूरवर्ती गांव तक निरंतर 24 क्षेत्र में कार्य कर रही है. उन्होंने कार्यक्रम की परिकल्पना और उसे देश के नाम समर्पित करने की वजह को भी सभी सामने रखा. सभी ने उनकी भावनाओं की सराहना की. कार्यक्रम का संचालन पीएफएफ के निदेशक अरिजीत सरकार और पत्रकार अंतरा बोस ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी ने दिया.

    इन्हें मिला सम्मान

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    सेवा समर्पण सम्मान – सालों भर टीम पीएसएफ के साथ रक्तदान शिविर लगाने वाले 80 से अधिक संस्थाओं को इस सम्मान से सम्मानित किया गया. इसमें कॉरपोरेट घराना तथा बड़े संस्थाओं में टाटा वर्कर्स यूनियन, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन, जुस्को वर्कर्स यूनियन, टाटा स्टील ब्लू स्कोप स्टील, उदगम, नरेंद्र मोदी फैंस क्लब, श्री शनि देव भक्त मंडली ट्रस्ट, टाटा स्टील फाउंडेशन (अर्बन सर्विसेज ) अर्पण शामिल है.

    इस मौके पर पहली बार झारखंड के जमशेदपुर से कोलकाता जाकर एसडीपी रक्तदान करने वाले 10 रक्तवीरों को सेवा समर्पण सम्मान दिया गया. इसके अलावा 80 से अधिक पत्रकारों एवं छायाकारों को सेवा समर्पण सम्मान दिया गया.

    लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड – टीम पीएसएफ ने लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड में स्वर्गीय देवव्रत राॅय ( मरणोपरांत ) जमशेदपुर ब्लड सेंटर के वरीय चिकित्सक डॉक्टर लव बहादुर सिंह, समाजसेवी अमरप्रीत सिंह खनुजा उर्फ काले सिंह ( सेवाव्रत सम्मान )

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    सेवा गौरव सम्मान – आयोजन में शामिल 40 से अधिक अतिथियों को टीम पीएसएफ सेवा गौरव सम्मान से नवाजा गया.

    सहयोगी मित्र सम्मान – सम्मान समारोह में अपने प्रतिभाओं को पेश करने वाले 40 वॉलेंटियर को सहयोगी मित्र सम्मान से सम्मानित किया गया. 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Pratik Sangharsh Foundation honored more than 300 organizations and blood donors
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group