Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»CBSE Guidline: बच्चों में बढ़ रहे टाइप 2 मधुमेह के मामले, अब सीबीएसई का स्कूलों से छात्रों के चीनी सेवन पर नजर रखने का निर्देश,‘शुगर बोर्ड’ लगाने को कहा
    Headlines

    CBSE Guidline: बच्चों में बढ़ रहे टाइप 2 मधुमेह के मामले, अब सीबीएसई का स्कूलों से छात्रों के चीनी सेवन पर नजर रखने का निर्देश,‘शुगर बोर्ड’ लगाने को कहा

    News DeskBy News DeskMay 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अपने से संबद्ध विद्यालयों को बच्चों के चीनी सेवन पर नजर रखने और उसे कम करने के लिए ‘शुगर बोर्ड’ लगाने का निर्देश दिया है. यह जानकारी अधिकारियों ने दी. सीबीएसई ने उल्लेख किया है कि पिछले दशक में बच्चों में टाइप 2 मधुमेह के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो पहले मुख्य रूप से वयस्कों में देखा जाता था. बोर्ड ने स्कूल प्रधानाचार्यों को लिखे पत्र में कहा कि यह खतरनाक प्रवृत्ति मुख्य रूप से चीनी के अधिक सेवन के कारण है, जो अकसर स्कूल के वातावरण में मीठे स्नैक्स, पेय पदार्थ और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों की आसानी से उपलब्धता के कारण होता है. चीनी के अत्यधिक सेवन से न केवल मधुमेह का खतरा बढ़ता है, बल्कि मोटापा, दांत की समस्याएं और अन्य चयापचय संबंधी विकार भी होते हैं, जो अंततः बच्चों के दीर्घकालिक स्वास्थ्य और शैक्षणिक प्रदर्शन को प्रभावित करते हैं.
    अध्ययनों से पता चलता है कि 4 से 10 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए दैनिक कैलोरी सेवन में चीनी का हिस्सा 13 प्रतिशत है, तथा 11 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए यह 15 प्रतिशत है, जो अनुशंसित 5 प्रतिशत की सीमा से काफी अधिक है.
    एनसीपीसीआर के कहने पर निर्देश जारी
    रिपोर्ट में कहा गया कि इस अत्यधिक सेवन के लिए स्कूल में आसानी से उपलब्ध होने वाले मीठे स्नैक्स, पेय पदार्थ और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों का अत्यधिक उपयोग जिम्मेदार है. यह निर्देश राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के कहने पर जारी किया गया. एनसीपीसीआर एक वैधानिक निकाय है, जिसका गठन बच्चों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने लिए किया गया था, खासकर उन बच्चों के जो सबसे कमजोर और हाशिए पर हैं.
    ‘शुगर बोर्ड’ पर अंकित होगी जानकारी
    विद्यालयों को ‘शुगर बोर्ड’ (चीनी पट्टिका) लगाने के लिए कहा गया है, जिस पर छात्रों को चीनी के अत्यधिक सेवन के जोखिमों के बारे में शिक्षित करने के लिए जानकारी प्रदर्शित की जाए. इसने कहा कि इस पट्टिका पर आवश्यक जानकारी प्रदान की जानी चाहिए, जिसमें अनुशंसित दैनिक चीनी का सेवन, आम तौर पर खाए जाने वाले खाद्य पदार्थ (जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक्स आदि जैसे अस्वास्थ्यकर भोजन) में चीनी की मात्रा, उच्च चीनी के सेवन से जुड़े स्वास्थ्य जोखिम और स्वस्थ आहार विकल्प शामिल हैं. यह छात्रों को सूचित भोजन विकल्पों के बारे में शिक्षित करेगा और छात्रों के बीच दीर्घकालिक स्वास्थ्य लाभों को बढ़ावा देगा.’’
    विद्यालयों को इस संबंध में जागरूकता सेमिनार और कार्यशालाएं आयोजित करने के लिए भी कहा गया है. बोर्ड ने कहा कि 15 जुलाई से पहले विद्यालयों द्वारा एक संक्षिप्त रिपोर्ट और कुछ तस्वीरें अपलोड की जा सकती हैं.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    asked to install 'Sugar Board' CBSE Guidline: Cases of type 2 diabetes are increasing in children now CBSE has instructed schools to keep an eye on sugar intake of students
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group