Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Stock Market: रिजर्व बैंक की तरफ से सरकार को रिकॉर्ड लाभांश दिए जाने की संभावना शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 769 अंक उछला
    Breaking News

    Stock Market: रिजर्व बैंक की तरफ से सरकार को रिकॉर्ड लाभांश दिए जाने की संभावना शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 769 अंक उछला

    News DeskBy News DeskMay 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai. दिग्गज कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी में खरीदारी आने से शुक्रवार को स्थानीय शेयर बाजार चढ़कर बंद हुए. सेंसेक्स में 769 अंकों की बढ़त रही जबकि निफ्टी 243 अंक चढ़ गया.

    विश्लेषकों ने कहा कि रिजर्व बैंक की तरफ से सरकार को रिकॉर्ड लाभांश दिए जाने की संभावना और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में नरमी आने से भी निवेशक धारणा को समर्थन मिला. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स स्थिर शुरुआत के बाद तेजी से उछला और 769.09 अंक यानी 0.95 प्रतिशत बढ़कर 81,721.08 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 953.18 अंक बढ़कर 81,905.17 पर पहुंच गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 243.45 अंक यानी 0.99 प्रतिशत बढ़कर 24,853.15 अंक पर बंद हुआ.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स में कुल 609.51 अंक यानी 0.74 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई जबकि निफ्टी में 166.65 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की गिरावट रही. शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 29 के शेयरों में बढ़त रही. इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), पावर ग्रिड, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, नेस्ले, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    दूसरी तरफ, सन फार्मा करीब दो प्रतिशत की गिरावट के साथ सेंसेक्स की नुकसान में रहने वाली इकलौती कंपनी रही. मार्च तिमाही में सन फार्मा के एकीकृत शुद्ध लाभ में करीब 19 प्रतिशत की गिरावट आने के बाद इसमें बिकवाली हुई. जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, “दैनिक उपभोग के सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली कंपनियों औऱ सूचना प्रौद्योगिकी शेयरों में तेजी के दम पर घरेलू बाजार इस सप्ताह हुए आधे नुकसान की भरपाई करने में सफल रहा. रिजर्व बैंक से सरकार को दिया जाने वाला लाभांश रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की उम्मीदों ने भी बाजार को तेजी दी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Sensex jumps 769 points Stock Market: Stock market rises as Reserve Bank is likely to give record dividend to the government
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group