Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: हजारीबाग के सरकारी अस्पताल ने भ्रूण को मृत बताया, भर्ती लेने से किया इनकार, निजी अस्पताल में महिला ने लड़के को दिया जन्म, जांच के आदेश
    Breaking News

    Jharkhand: हजारीबाग के सरकारी अस्पताल ने भ्रूण को मृत बताया, भर्ती लेने से किया इनकार, निजी अस्पताल में महिला ने लड़के को दिया जन्म, जांच के आदेश

    News DeskBy News DeskJune 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    Hazaribag. हजारीबाग जिले में नर्सों ने गर्भस्थ शिशु को मृत घोषित कर गर्भवती को अस्पताल में कथित तौर पर भर्ती करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद महिला ने एक निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया. जिला प्रशासन ने शुक्रवार को इस मामले में जांच के आदेश दिये है. मनीषा देवी के पति विनोद साव ने दावा किया कि वह चालकुशा प्रखंड से करीब 120 किलोमीटर की यात्रा कर बुधवार को पत्नी को हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल लेकर पहुंचा. उसने कहा कि नर्सों ने पत्नी के हीमोग्लोबिन के स्तर को कम बताया और कहा कि भ्रूण की गर्भ में मौत हो चुकी है. उम्मीद नहीं हारते हुए विनोद साव पत्नी को जिले के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां मनीषा ने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया.
    विनोद साव ने कहा,सुरक्षित प्रसव के लिए मैं सेंट कोलंबा मिशन हॉस्पिटल के चिकित्सकों का धन्यवाद करता हूं. हजारीबाग के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को इस पूरे मामले की जांच का आदेश देते हुए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अधीक्षक को निर्देश दिया कि इस घटना की जांच के लिए समिति गठित की जाए.सिंह ने कहा, सरकारी अस्पतालों का काम मरीजों को कम कीमत पर बेहतर इलाज मुहैया कराना है, लेकिन यहां इलाज करने से इनकार किया गया। मैंने अस्पताल प्रशासन को इस संबंध में जांच समिति गठित करने का निर्देश दिया है.
    निजी अस्पताल के मालिक डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि मनीषा को यहां भर्ती करने के बाद कई जरूरी जांच कराई गईं, जिनकी रिपोर्ट संतोषजनक आई. इसके बाद महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया.डॉ. कुमार ने कहा, मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    investigation ordered Jharkhand: Hazaribagh government hospital declared the fetus dead refused to admit it woman gave birth to a boy in a private hospital
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    ED’ Entry in JSSC/JPSC Scam: ईडी ने जेएसएससी-सीजीएल सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में ‘अनियमितताओं’ से जुड़े मामले की शुरू की जांच

    August 10, 2026

    Jharkhand JPSC Scam: परीक्षाओं में अनियमितता मामले में जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते गिरफ्तार

    August 10, 2026

    Student vidhansabha March: परीक्षा में अनियमितता के विरोध में झारखंड विधानसभा तक छात्रों का मार्च, पुलिस के साथ झड़प, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े

    August 10, 2026
    Recent Post

    ED’ Entry in JSSC/JPSC Scam: ईडी ने जेएसएससी-सीजीएल सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में ‘अनियमितताओं’ से जुड़े मामले की शुरू की जांच

    August 10, 2026

    Jharkhand JPSC Scam: परीक्षाओं में अनियमितता मामले में जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते गिरफ्तार

    August 10, 2026

    Student vidhansabha March: परीक्षा में अनियमितता के विरोध में झारखंड विधानसभा तक छात्रों का मार्च, पुलिस के साथ झड़प, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े

    August 10, 2026

    Tata Group से नए निवेश पर बातचीत कर रही है बंगाल सरकार, सिंगूर परियोजना से हटने के मामले में Tata Motors को 765.78 करोड़ रुपये भुगतान पर मंत्री ने ये दिया जवाब

    August 10, 2026

    Jharkhand: Steel plant की भट्ठी में ब्लास्ट, नौ लोग झुलसे, दो की स्थिति गंभीर, जांच के आदेश

    August 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group