


Jamshedpur : जमशेदपुर जिले में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए राज्य सरकार ने विशेष अभियान शुरू किया है. समाहरणालय परिसर में DC कर्ण सत्यार्थी ने नशा मुक्ति जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों में जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करेगा.
इस मौके पर DC ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई. उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि उसके परिवार, भविष्य और समाज को भी प्रभावित करता है. इससे शारीरिक और मानसिक समस्याएं होती हैं.
DC ने समाज के हर वर्ग से इस अभियान में हिस्सा लेने और नशा मुक्त समाज बनाने में योगदान देने की अपील की. उन्होंने लोगों से अपने आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने को कहा.
यह अभियान 10 जून से 26 जून 2025 तक चलेगा. इस दौरान जिले भर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी जाएगी.



