Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»PM Modi: पाकिस्तान को बेनकाब करने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से मिले पीएम मोदी, बोले- जिस तरह भारत की आवाज को आगे बढ़ाया, उस पर मुझे गर्व है
Breaking News

PM Modi: पाकिस्तान को बेनकाब करने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से मिले पीएम मोदी, बोले- जिस तरह भारत की आवाज को आगे बढ़ाया, उस पर मुझे गर्व है

News DeskBy News DeskJune 11, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि पहलगाम हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद आतंकवाद की समस्या को समाप्त करने की आवश्यकता पर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों ने विभिन्न देशों में भारत का विचार पुरजोर तरीके से प्रस्तुत किया.

मोदी ने 33 देशों की राजधानियों की यात्रा करने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों की मेजबानी की, जिनमें सांसद और पूर्व राजनयिक शामिल थे. प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘विभिन्न देशों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों से मुलाकात की और शांति के प्रति भारत की प्रतिबद्धता तथा आतंकवाद के खतरे को खत्म करने की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की. जिस तरह से उन्होंने भारत की आवाज को आगे बढ़ाया, उस पर हम सभी को गर्व है.

JAMSHEDPUR NEWS :सरयू राय ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री से मिलकर जताई संवेदना

सदस्यों ने प्रधानमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा किए. केंद्र सरकार पहले ही 50 से अधिक व्यक्तियों वाले सात प्रतिनिधिमंडलों के कार्य की प्रशंसा कर चुकी है, जिनमें अधिकतर वर्तमान सांसद शामिल थे. पूर्व सांसद और पूर्व राजनयिक भी इन प्रतिनिधिमंडलों का हिस्सा थे, जिन्होंने 33 विदेशी राजधानियों और यूरोपीय संघ का दौरा किया. विदेश मंत्री एस. जयशंकर पहले ही प्रतिनिधिमंडलों से मिल चुके हैं और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत के कड़े रुख को व्यक्त करने में उनके प्रयासों की सराहना कर चुके हैं. शिवसेना के श्रीकांत शिंदे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘हमने प्रधानमंत्री को आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ लड़ाई और वैश्विक शांति के लिए हमारी अटूट प्रतिबद्धता के वास्ते इन मित्र देशों द्वारा दिए गए भारी समर्थन से अवगत कराया.

JAMSHEDPUR NEWS: को-ऑपरेटिव कॉलेज में दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर उत्साह, आयोजन को सफल बनाने में जुटी समिति

भाजपा के रविशंकर प्रसाद और बैजयंत पांडा, कांग्रेस के शशि थरूर, जद (यू) के संजय झा, शिवसेना के श्रीकांत शिंदे, द्रमुक की कनिमोई और राकांपा (शरदचंद्र पवार) की सुप्रिया सुले ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में अपने-अपने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया.सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजे थे, जिनमें कांग्रेस सांसद शशि थरूर और एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी जैसे लोग विदेशों में भारत के हितों की पैरवी करने के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्यों के साथ थे.
प्रतिनिधिमंडलों में प्रमुख पूर्व सांसदों में पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद और सलमान खुर्शीद शामिल थे.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :सरयू राय ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री से मिलकर जताई संवेदना

October 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: को-ऑपरेटिव कॉलेज में दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर उत्साह, आयोजन को सफल बनाने में जुटी समिति

October 16, 2026

RAILWAY NEWS: छठ-दिवाली पर बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत, चंडीगढ़ और दिल्ली से पटना, बरौनी व झंझारपुर के लिए चलेंगी 3 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

October 16, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS :सरयू राय ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री से मिलकर जताई संवेदना

October 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: को-ऑपरेटिव कॉलेज में दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर उत्साह, आयोजन को सफल बनाने में जुटी समिति

October 16, 2026

RAILWAY NEWS: छठ-दिवाली पर बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत, चंडीगढ़ और दिल्ली से पटना, बरौनी व झंझारपुर के लिए चलेंगी 3 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

October 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सिंहभूम चैंबर के प्रतिनिधिमंडल ने नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, मां रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

October 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :दुर्गोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और अटूट आस्था का प्रतीक है : काले

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group