Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Monsoon Coming Soon: झारखंड के करीब पहुंचा मानसून, आज हल्की और कल से भारी बारिश की संभावना, भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी
Breaking News

Monsoon Coming Soon: झारखंड के करीब पहुंचा मानसून, आज हल्की और कल से भारी बारिश की संभावना, भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

News DeskBy News DeskJune 15, 2025Updated:June 15, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. दक्षिण-पश्चिमी मानसून के 17 से 19 जून के बीच झारखंड पहुंचने की संभावना है और इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में अत्यधिक बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अगले 3 दिन बाद मानसून की एंट्री होने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार 18 जून तक झारखंड में मानसून का आगमन हो जायेगा. राहत भरी खबर ये भी है की आज मौसम राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मेहरबान होने वाला है. आज 15 जून को कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है. राजधानी रांची में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

बताया कि राज्य के दक्षिण-पश्चिमी और मध्यवर्ती क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में सोमवार के लिए ‘येलो अलर्ट’ (भारी बारिश की चेतावनी) जारी किया गया है, जबकि 17 जून से दो दिन के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ (भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी) जारी किया गया है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, “राज्य में रविवार से मानसून पूर्व गतिविधियां शुरू होने की संभावना है. राज्य में 17 से 19 जून के बीच मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल प्रतीत हो रही हैं. इस वर्ष मानसून 24 मई को ही केरल पहुंच गया था, जो सामान्य समय से एक सप्ताह पहले है.

ADITYAPUR NEWS: दुर्गा पूजा से पहले आदित्यपुर में शराब की अड्डेबाजी पर उत्पाद विभाग का शिकंजा, भाटिया बस्ती से एक गिरफ्तार

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2010 से अब तक मानसून आमतौर पर 12 जून से 25 जून के बीच झारखंड पहुंचता रहा है.
आनंद ने बताया कि चार महीने की मानसून अवधि के दौरान राज्य में सामान्य बारिश होने की संभावना है. उन्होंने कहा कि रविवार को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से सोमवार को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

JAMSHEDPUR NEWS :सरयू राय ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री से मिलकर जताई संवेदना

आनंद ने कहा, राज्य में 17 से 20 जून के बीच भारी बारिश की संभावना है और दक्षिण-पश्चिमी एवं मध्य झारखंड के कुछ हिस्सों में अत्यधिक बारिश हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, एक जून से 14 जून के बीच झारखंड में बारिश की 58 प्रतिशत कमी दर्ज की गई है। इस दौरान राज्य में सामान्य 49.1 मिमी की तुलना में केवल 20.8 मिमी बारिश हुई है.मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक जून से 30 सितंबर के बीच की बारिश को मानसून की बारिश माना जाता है. पिछले वर्ष झारखंड में मानसून की सामान्य बारिश दर्ज की गई थी.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

ADITYAPUR NEWS: दुर्गा पूजा से पहले आदित्यपुर में शराब की अड्डेबाजी पर उत्पाद विभाग का शिकंजा, भाटिया बस्ती से एक गिरफ्तार

October 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :सरयू राय ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री से मिलकर जताई संवेदना

October 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: को-ऑपरेटिव कॉलेज में दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर उत्साह, आयोजन को सफल बनाने में जुटी समिति

October 16, 2026
Recent Post

ADITYAPUR NEWS: दुर्गा पूजा से पहले आदित्यपुर में शराब की अड्डेबाजी पर उत्पाद विभाग का शिकंजा, भाटिया बस्ती से एक गिरफ्तार

October 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :सरयू राय ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री से मिलकर जताई संवेदना

October 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: को-ऑपरेटिव कॉलेज में दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर उत्साह, आयोजन को सफल बनाने में जुटी समिति

October 16, 2026

RAILWAY NEWS: छठ-दिवाली पर बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत, चंडीगढ़ और दिल्ली से पटना, बरौनी व झंझारपुर के लिए चलेंगी 3 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

October 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सिंहभूम चैंबर के प्रतिनिधिमंडल ने नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, मां रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group