Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»झारखंड में AI तकनीक से अब हाथियों की होगी सुरक्षा, रेलवे का बड़ा कदम
    Breaking News

    झारखंड में AI तकनीक से अब हाथियों की होगी सुरक्षा, रेलवे का बड़ा कदम

    News DeskBy News DeskJune 16, 2025Updated:June 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur : झारखंड में पहली बार रेलवे ने हाथियों की सुरक्षा के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का इस्तेमाल शुरू किया है. चक्रधरपुर रेलवे मंडल ने ‘एलीसेंस लाइव’ नामक AI सिस्टम को रेलवे ट्रैक पर लगाया है, जो हाथियों की मौजूदगी का पता लगाकर तुरंत अधिकारियों को अलर्ट करेगा.

    इस तकनीक का उद्देश्य ट्रेनों और हाथियों के बीच होने वाली टक्कर की घटनाओं को रोकना है. जब कोई हाथी या अन्य बड़ा जानवर रेलवे ट्रैक के पास आता है, तो यह एआई सिस्टम वीडियो और तस्वीरों के जरिए रेलवे और वन विभाग को तुरंत सूचित करता है. यह सिस्टम न सिर्फ जानवरों की संख्या और दिशा की जानकारी देता है, बल्कि उनकी गतिविधियों की रियल टाइम निगरानी भी करता है.

    गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा चिड़ियाघर से दो प्रशिक्षित हाथियों को लाकर इस तकनीक को और बेहतर बनाने के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है. इन हाथियों को अलग-अलग स्थितियों में ट्रैक के पास चलाया जा रहा है ताकि सिस्टम हाथियों की पहचान और व्यवहार को अच्छे से समझ सके.

    Jamshedpur Bonous: गोलमुरी क्लब के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 17.5% बोनस समझौता पर बनी सहमति, अधिकतम 57,660 रुपये तक मिलेंगे

    यह तकनीक हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग के जराईकेला-महादेवशाल, धुतरा-बागडीह, मानीकुई-चांडिल और कुनकी-चांडिल जैसे संवेदनशील इलाकों में लगाई गई है. इन इलाकों में तेज गति से चलने वाली ट्रेनों की वजह से हाथियों के साथ दुर्घटनाएं अक्सर होती रही हैं.

    इस योजना की प्रेरणा पिछले साल की एक दुखद घटना से मिली, जब बंडामुंडा ए केबिन के पास एक हाथी के बच्चे की ट्रेन से टकराकर मौत हो गई थी. इसके बाद रेलवे ने ऐसे हादसों को रोकने के लिए तकनीकी उपाय अपनाने का फैसला किया.

    Jamshedpur: मानगो नगर निगम क्षेत्र में जनसमस्याओं को लेकर सड़क पर उतरे वार्ड पार्षद, निगम कार्यालय पहुंचकर किया विरोध-प्रदर्शन

    20 करोड़ रुपये की परियोजना

    करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुई इस परियोजना से आने वाले समय में हाथियों की जान बचाने और सुरक्षित रेलवे संचालन की बड़ी उम्मीदें जुड़ी हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    a big step by the Railways Elephants in Jharkhand will now be protected with AI technology Rs 20 crore will be spent
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur Bonous: गोलमुरी क्लब के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 17.5% बोनस समझौता पर बनी सहमति, अधिकतम 57,660 रुपये तक मिलेंगे

    September 22, 2026

    Jamshedpur: मानगो नगर निगम क्षेत्र में जनसमस्याओं को लेकर सड़क पर उतरे वार्ड पार्षद, निगम कार्यालय पहुंचकर किया विरोध-प्रदर्शन

    September 21, 2026

    Jamshedpur: कदमा की दो आभूषण दुकानों में ग्राहक बनकर पहुंची महिला, पायल और नथिया पर हाथ किया साफ

    September 21, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur Bonous: गोलमुरी क्लब के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 17.5% बोनस समझौता पर बनी सहमति, अधिकतम 57,660 रुपये तक मिलेंगे

    September 22, 2026

    Jamshedpur: मानगो नगर निगम क्षेत्र में जनसमस्याओं को लेकर सड़क पर उतरे वार्ड पार्षद, निगम कार्यालय पहुंचकर किया विरोध-प्रदर्शन

    September 21, 2026

    Jamshedpur: कदमा की दो आभूषण दुकानों में ग्राहक बनकर पहुंची महिला, पायल और नथिया पर हाथ किया साफ

    September 21, 2026

    Jamshedpur: तेज आवाज में बाइक चलाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 102 मॉडिफाइड साइलेंसर पाइप जब्त, रोड रोलर चलाकर किया नष्ट

    September 21, 2026

    Jamshedpur: निखार सबलोक हत्याकांड में अशोक सिंह राघव के ऑफिस और आवास पर चांडिल, चौका, सोनारी और बिष्टुपुर थाना की पुलिस की छापेमारी, कई डिजिटल साक्ष्य बरामद

    September 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group