Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»NHAI FASTag Pass: अब 15 अगस्त से हाईवे पर सफर करना होगा आसान, नितिन गड़करी ने कर दी बड़ी घोषणा
    Breaking News

    NHAI FASTag Pass: अब 15 अगस्त से हाईवे पर सफर करना होगा आसान, नितिन गड़करी ने कर दी बड़ी घोषणा

    News DeskBy News DeskJune 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.अगर आप अपनी निजी गाड़ी से हाईवे पर सफर करते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. केंद्र सरकार 15 अगस्त से फास्टैग के नियम में बदलाव करने जा रही है. सरकार की इस पहल के तहत 15 अगस्त 2025 से ₹3,000 की कीमत वाला FASTag आधारित वार्षिक पास शुरू किया जा रहा है. यह पास सक्रिय होने की तिथि से एक साल तक या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा. सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस बात की जानकारी शेयर करते हुए कहा है कि यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है और यह देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यात्रा को संभव बनाएगा.

    केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि सालाना पास के लिए एक्टिवेशन या रिन्युल के लिए जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप और NHAI / MoRTH की वेबसाइट्स पर एक अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे प्रक्रिया सरल और सुगम होगी। उन्होंने कहा कि यह नीति 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाजा को लेकर लंबे समय से चली आ रही चिंताओं को अंडरलाइन्ड करेगी और एक ही आसान ट्रांजैक्शन के जरिये टोल पेमेंट को सहज बनाएगी.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    फास्टैग क्या है?
    फास्टैग एक ऐसा डिवाइस है जो रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन यानी RFID टेक्नोलॉजी का उपयोग करता है, जिससे टोल का पेमेंट सीधे उससे जुड़े प्रीपेड खाते से किया जा सकता है यह आपके वाहन की विंडस्क्रीन पर चिपका होता है और आपको नकद लेन-देन के लिए रुके बिना टोल प्लाजा से गुजरने में सक्षम बनाता है. आपको अपनी आवश्यकता के अनुसार टैग को रिचार्ज/टॉप अप करना होता है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    फास्टैग के फायदे 
    फास्टैग के इस्तेमाल के कई फायदे हैं। इसके इस्तेमाल पर ग्राहक को अपने टैग खाते में किए गए सभी लेन-देन के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस अलर्ट मिलते हैं. ग्राहक को टोल भुगतान के लिए नकदी ले जाने की चिंता करने की ज़रूरत नहीं होती है। ग्राहक डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के ज़रिए अपने टैग खाते को ऑनलाइन रिचार्ज कर सकते हैं. इसके अलावा, ग्राहक FASTag ग्राहक पोर्टल पर लॉग इन करके अपने स्टेटमेंट देख सकते हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    NHAI FASTag Pass: Now travelling on highways will be easier from August 15 Nitin Gadkari made a big announcement
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group