Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Share Bazar: पश्चिम एशिया में तनाव से शेयर बाजार में दूसरे दिन भी गिरावट, सेंसेक्स 139 अंक टूटा, सबसे अधिक गिरे TCS के शेयर में 1.79 प्रतिशत की गिरावट
    Breaking News

    Share Bazar: पश्चिम एशिया में तनाव से शेयर बाजार में दूसरे दिन भी गिरावट, सेंसेक्स 139 अंक टूटा, सबसे अधिक गिरे TCS के शेयर में 1.79 प्रतिशत की गिरावट

    News DeskBy News DeskJune 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai.स्थानीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बुधवार को दूसरे कारोबारी सत्र में भी जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स 139 अंक और टूट गया. वहीं एनएसई निफ्टी 41 अंक के नुकसान में रहा। पश्चिम एशिया में तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर पर निर्णय से पहले निवेशकों के सतर्क रुख के बीच बाजार में गिरावट आई. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरुआती लाभ को गंवाते हुए अंत में 138.64 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,444.66 अंक पर बंद हुआ.

    कमजोर शुरुआत के बाद सूचकांक सुबह के कारोबार में 81,858.97 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था लेकिन बाद में यह लाभ को कायम रखने में विफल रहा.सेंसेक्स एक समय 346.29 अंक तक टूट गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 41.35 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,812.05 अंक पर बंद हुआ.

    Jamshedpur:जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त, विभिन्न थाना क्षेत्रों में चला ‘एंटी क्राइम चेकिंग अभियान’

    सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में सर्वाधिक 1.79 प्रतिशत की गिरावट आई. इसके अलावा अदाणी पोर्ट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले, बजाज फिनसर्व और एनटीपीसी नुकसान में रहीं. दूसरी तरफ, इंडसइंड बैंक में 5.12 प्रतिशत की तेजी आई. टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा और मारुति भी प्रमुख रूप से लाभ में रहीं.
    जियोजीत इन्वेस्टमेंट लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण घरेलू बाजार शुरुआती बढ़त बरकरार रखने में विफल रहे. हालांकि, मांग में सुधार की उम्मीद में वाहन और सोच-विचार कर खरीदे जाने वाली उपभोक्ता वस्तुओं से संबंधित कंपनियों के शेयरों तेजी आई.

    Jharkhand: मां को अपशब्द कहने पर भाई की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

    मझोली कंपनियों से संबंधित बीएसई मिडकैप और छोटी कंपनियों से जुड़ा बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,482.77 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी पिछले कारोबार में 8,207.19 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Sensex fell by 139 points Share Market: Due to tension in West Asia TCS shares fell the most by 1.79 percent the stock market fell for the second day
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur:जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त, विभिन्न थाना क्षेत्रों में चला ‘एंटी क्राइम चेकिंग अभियान’

    July 5, 2026

    Jharkhand: मां को अपशब्द कहने पर भाई की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

    July 5, 2026

    Jamshedpur:हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, बोले -भाजपा करेगी हत्या की सीबीआई जांच की मांग

    July 5, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur:जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त, विभिन्न थाना क्षेत्रों में चला ‘एंटी क्राइम चेकिंग अभियान’

    July 5, 2026

    Jharkhand: मां को अपशब्द कहने पर भाई की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

    July 5, 2026

    Jamshedpur:हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, बोले -भाजपा करेगी हत्या की सीबीआई जांच की मांग

    July 5, 2026

    Jamshedpur NEWS: टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ टुन्नू चौधरी की पत्नी रेणुका चौधरी का निधन, औद्योगिक जगत में शोक की लहर

    July 4, 2026

    Jamshedpur NEWS: अवैध खनन और बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, बहरागोड़ा में छह हाइवा वाहन जब्त

    July 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group