Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Road Accident: पुरुलिया-जमशेदपुर हाइवे पर एसयूवी-ट्रक की टक्कर में सरायकेला लौट रहे 9 लोगों की मौत पर BJP ने सड़क सुरक्षा पर उठाये सवाल, ममता सरकार को घेरा
    Breaking News

    Road Accident: पुरुलिया-जमशेदपुर हाइवे पर एसयूवी-ट्रक की टक्कर में सरायकेला लौट रहे 9 लोगों की मौत पर BJP ने सड़क सुरक्षा पर उठाये सवाल, ममता सरकार को घेरा

    News DeskBy News DeskJune 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Purulia. पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में शुक्रवार सुबह एक ट्रक और एसयूवी के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई. यह दुर्घटना पुरुलिया-जमशेदपुर के बीच बलरामपुर पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत नामशोल गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई. हादसे में जान गंवाने वाले लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे. वे पुरुलिया में बड़ाबाजार पुलिस थाना क्षेत्र के तहत अदाबना गांव से पड़ोसी झारखंड राज्य के सरायकेला के नीमडीह पुलिस थाना क्षेत्र के तिलेटांड जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई.

    दुर्घटना का जिक्र करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल में सड़क सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाया. अधिकारी ने ‘एक्स’ पर लिखा, इन दुर्घटनाओं में हुई जनहानि बेहद दुखद है, और मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ये लगातार हो रही दुर्घटनाएं ‘पश्चिम बंगाल में सड़क सुरक्षा मानकों की खतरनाक गिरावट को उजागर करती हैं. बनर्जी के पास गृह विभाग का कार्यभार भी है.उन्होंने कहा, ‘पश्चिम बंगाल की सड़कों पर घातक दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या यातायात प्रबंधन और सुरक्षा नियमों के प्रवर्तन में व्यवस्थागत विफलता को दर्शाती है अधिकारी ने मुख्यमंत्री पर भी कटाक्ष किया, जिन्होंने अहमदाबाद विमान दुर्घटना के मद्देनजर देश में हवाई सुरक्षा मानकों की आलोचना की थी.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    अधिकारी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘हालांकि मैं इस बात की सराहना करता हूं कि हमारी माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हवाई यात्रा सुरक्षा के मुद्दों पर अपना ध्यान केंद्रित किया है और अहमदाबाद हवाई दुर्घटना के बाद से लगभग हर दिन अपनी ‘विशेषज्ञ’ राय व्यक्त कर रही हैं, मैं उनसे आग्रह करता हूं कि वे अपना कुछ ध्यान हमारे राज्य में सड़क सुरक्षा की गंभीर स्थिति की ओर लगाएं.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    cornered Mamata government Road Accident: BJP raised questions on road safety after 9 people returning to Neemdih died in a collision between SUV and truck on Purulia-Jamshedpur highway
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group