Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :झारखंड में मैथिली को नियोजन नीति में शामिल करने की मांग, मंत्री दीपिका पांडेय को सौंपा गया ज्ञापन
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :झारखंड में मैथिली को नियोजन नीति में शामिल करने की मांग, मंत्री दीपिका पांडेय को सौंपा गया ज्ञापन

    News DeskBy News DeskJune 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर:

    झारखंड में मैथिली भाषा को द्वितीय राजभाषा का दर्जा प्राप्त है, लेकिन राज्य की नियोजन नीति में अब तक इसे शामिल नहीं किया गया है। इसी अहम मांग को लेकर आज मैथिली भाषा संघर्ष समिति, झारखंड के बैनर तले जमशेदपुर एवं रांची की प्रमुख मैथिली संस्थाओं के प्रतिनिधियों का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल राज्य की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री माननीया दीपिका पांडेय सिंह से मिला और उन्हें एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

    READ MORE :Saraikela -Kharsawa News : सुश्री रीना हांसदा ने 19वें उप विकास आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया

    20 लाख मैथिली भाषियों के सम्मान की मांग

    प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे समिति के संयोजक अमरनाथ झा ने मंत्री महोदया को बताया कि राज्य में 20 लाख से अधिक मैथिली भाषी नागरिक निवास करते हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त बिहार काल में हुए भाषा सर्वेक्षण में यह सिद्ध हुआ है कि संथाल परगना प्रमंडल भी मैथिली भाषी क्षेत्र रहा है। ऐसे में यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज भी राज्य की नियोजन नीति में मैथिली को स्थान नहीं दिया गया है।

    READ MORE :Road Accident: पुरुलिया-जमशेदपुर हाइवे पर एसयूवी-ट्रक की टक्कर में सरायकेला लौट रहे 9 लोगों की मौत पर BJP ने सड़क सुरक्षा पर उठाये सवाल, ममता सरकार को घेरा

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

     मूल भाषा, अपनी लिपि और समृद्ध साहित्य के बावजूद उपेक्षा

    प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि मैथिली संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल, अपनी लिपि ‘तिरहुता’ वाली, एक प्राचीन और समृद्ध भाषा है। झारखंड की नियोजन नीति में जहां 12 राज्य स्तरीय और 15 जिला स्तरीय भाषाओं को स्थान दिया गया है, वहीं मैथिली जैसी ऐतिहासिक भाषा को शामिल नहीं करना न सिर्फ क्षोभ का कारण है, बल्कि इससे आगामी पीढ़ियों में असमानता और भेदभाव की भावना भी पैदा हो सकती है।

    READ MORE :VANDE BHARAT EXPRESS :पाटलिपुत्र-गोरखपुर के बीच 22 जून से, किराया सहित जानिए पूरी डिटेल 

    मंत्री और मुख्यमंत्री से मिला सहयोग का आश्वासन

    प्रतिनिधिमंडल की बातों को मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि वह अपने स्तर से हर संभव प्रयास करेंगी। विशेष आग्रह पर मंत्री महोदया ने प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी भेंट करवाई, जिन्होंने भी मांग पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    READ MORE :Jharkhand Weather: झारखंड में 25 जून तक बारिश के आसार, अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे आया

     प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल

    इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में अनूप मिश्रा (ज्योति) अध्यक्ष, विद्यापति परिषद बगबेड़ा , जमशेदपुर, पंकज कुमार झा, प्रदेश सचिव, अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद, झारखण्ड, मिथिला सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष मोहन ठाकुर, महासचिव धर्मेश झा (लड्डु), उपाध्यक्ष कैलाश झा, कार्यकरी सदस्य दिलीप झा, अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद सरायकेला के अध्यक्ष हंसराज जैन एवं महासचिव राजीव रंजन झा, राजकुमार मिश्र, झारखण्ड मैथिली मंच, राँची आदि मौजूद थे|

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news जमशेदपुर मैथिली आंदोलन झारखंड नियोजन नीति में मैथिली झारखंड मुख्यमंत्री मैथिली मांग दीपिका पांडेय सिंह मैथिली ज्ञापन मैथिली भाषा झारखंड मैथिली भाषा संघर्ष समिति
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group