Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Saraikela-Kharsawa News :अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सरायकेला में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम, उपायुक्त बोले – योग से बढ़ती है आत्मशक्ति
    Breaking News

    Saraikela-Kharsawa News :अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सरायकेला में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम, उपायुक्त बोले – योग से बढ़ती है आत्मशक्ति

    News DeskBy News DeskJune 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    सरायकेला-खरसांवा।

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 21 जून, 2025 को सरायकेला स्थित सामुदायिक भवन सभागार में जिला प्रशासन सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष  सोनाराम बोदरा एवं उपायुक्त  नितिश कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त  नितिश कुमार सिंह ने सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं एवं योग को दैनिक जीवन में शामिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है, जो न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है, बल्कि मन और आत्मा को भी संतुलित करता है। उपायुक्त ने योग को “एकाग्रता, आत्मविश्वास एवं मानसिक शांति का माध्यम” बताते हुए कहा कि यह आधुनिक जीवनशैली में अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने योग को विश्व पटल पर प्रतिष्ठा दिलाई है, और यह अब एक वैश्विक स्वास्थ्य समाधान के रूप में स्वीकार किया जा चुका है।

    READ MORE :Jamshedpur News :पोटका विधायक संजीव सरदार की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

    Jamshedpur: मानगो नगर निगम क्षेत्र में जनसमस्याओं को लेकर सड़क पर उतरे वार्ड पार्षद, निगम कार्यालय पहुंचकर किया विरोध-प्रदर्शन

    पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लूणायत ने भी योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग तनावमुक्त जीवन का सबसे प्रभावी साधन है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे स्वस्थ, अनुशासित एवं संतुलित जीवन हेतु योग को अपनाएं।

    इस अवसर पर योग प्रशिक्षकों द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को योग के विभिन्न आसनों एवं प्राणायामों का अभ्यास कराया गया एवं योग से संबंधित उपयोगी जानकारी दी गई।

    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  मूकेश लूणायत, निदेशक डीआरडीए डॉ. अजय तिर्की, जिला परिवहन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी, स्थानीय नागरिक, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने  प्रधानमंत्री का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ऑनलाइन संबोधन भी सुना।

    Jamshedpur: कदमा की दो आभूषण दुकानों में ग्राहक बनकर पहुंची महिला, पायल और नथिया पर हाथ किया साफ

    READ MORE :Tata Motors AGM: टाटा मोटर्स की एजीएम में पहुंचे चंद्रशेखरन, एयर इंडिया हादसे पर मौन रखा, कंपनी के विभाजन की बतायी योजना, रतन टाटा पर भी बोले,

    इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” (एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग) है, जो पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के मध्य गहरे संबंध को दर्शाती है। यह थीम योग के पारंपरिक ज्ञान को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जोड़ते हुए वैश्विक एकता, शांति और करुणा का संदेश देती है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Deputy Commissioner Nitish Kumar Singh Yoga nternational Yoga Day 2025 Saraikela Yoga Program Yoga for One Earth One Health Yoga Practice Saraikela News अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 उपायुक्त नितिश कुमार सिंह योग योगा फॉर वन अर्थ वन हेल्थ योगाभ्यास सरायकेला खबर सरायकेला योग कार्यक्रम
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: मानगो नगर निगम क्षेत्र में जनसमस्याओं को लेकर सड़क पर उतरे वार्ड पार्षद, निगम कार्यालय पहुंचकर किया विरोध-प्रदर्शन

    September 21, 2026

    Jamshedpur: कदमा की दो आभूषण दुकानों में ग्राहक बनकर पहुंची महिला, पायल और नथिया पर हाथ किया साफ

    September 21, 2026

    Jamshedpur: तेज आवाज में बाइक चलाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 102 मॉडिफाइड साइलेंसर पाइप जब्त, रोड रोलर चलाकर किया नष्ट

    September 21, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: मानगो नगर निगम क्षेत्र में जनसमस्याओं को लेकर सड़क पर उतरे वार्ड पार्षद, निगम कार्यालय पहुंचकर किया विरोध-प्रदर्शन

    September 21, 2026

    Jamshedpur: कदमा की दो आभूषण दुकानों में ग्राहक बनकर पहुंची महिला, पायल और नथिया पर हाथ किया साफ

    September 21, 2026

    Jamshedpur: तेज आवाज में बाइक चलाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 102 मॉडिफाइड साइलेंसर पाइप जब्त, रोड रोलर चलाकर किया नष्ट

    September 21, 2026

    Jamshedpur: निखार सबलोक हत्याकांड में अशोक सिंह राघव के ऑफिस और आवास पर चांडिल, चौका, सोनारी और बिष्टुपुर थाना की पुलिस की छापेमारी, कई डिजिटल साक्ष्य बरामद

    September 21, 2026

    Jamshedpur: जुगसलाई के मलिक प्लाईवुड में चोरी, बदमाश ताला तोड़कर अंदर घुसे, पांच लाख रुपये की नकदी और सामान पर हाथ किया साफ

    September 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group