Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»DGCA ने दिया टाटा समूह के स्वामित्व वाली Air India के डिवीजनल उपाध्यक्ष समेत 3 अधिकारियों को हटाने का निर्देश
    Breaking News

    DGCA ने दिया टाटा समूह के स्वामित्व वाली Air India के डिवीजनल उपाध्यक्ष समेत 3 अधिकारियों को हटाने का निर्देश

    News DeskBy News DeskJune 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai.विमानन सुरक्षा नियामक डीजीसीए ने एयर इंडिया से गंभीर चूक के कारण उसके एक डिवीजनल उपाध्यक्ष सहित तीन अधिकारियों को चालक दल कार्य दायित्व से संबंधित सभी भूमिकाओं से हटाने का आदेश दिया है. सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी. नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 20 जून को अपने आदेश में टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन से इन अधिकारियों के खिलाफ बिना देरी किए आंतरिक अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने को भी कहा.

    डीजीसीए के आदेश के अनुसार, तीन अधिकारियों में एयरलाइन के एक डिवीजनल उपाध्यक्ष भी शामिल हैं. एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि उसने नियामक के निर्देश को स्वीकार कर लिया है और आदेश को लागू कर दिया है. एयरलाइन ने शनिवार को कहा, ‘कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी एकीकृत परिचालन नियंत्रण केंद्र (आईओसीसी) की सीधी निगरानी करेंगे. एयर इंडिया यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि सुरक्षा प्रोटोकॉल और मानक प्रथाओं का पूरी तरह से पालन हो.

    Tata Sons और Tata Trust आमने-सामने, पैरवी के लिए नियुक्त वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी बोले-दोनों के बीच के संबंध को तोड़ना और एक-दूसरे से अलग करना अकल्पनीय

    डीजीसीए ने अपने आदेश में कहा, ‘एयर इंडिया ने लाइसेंस और आराम संबंधी आवश्यकताओं में चूक के बावजूद विमान चालक दल की कार्यसूची और संचालन के संबंध में स्वैच्छिक रूप से गंभीर उल्लंघनों का खुलासा किया गया है. आदेश में कहा गया कि विशेष चिंता की बात यह है कि इन परिचालन चूकों के लिए सीधे जिम्मेदार प्रमुख अधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की गई.
    नियामक ने कहा कि ये अधिकारी कार्य दायित्व प्रोटोकॉल और निरीक्षण में प्रणालीगत विफलताओं सहित गंभीर चूकों में शामिल रहे हैं.

    Iron Ore Production: लौह अयस्क उत्पादन बढ़ाकर छह करोड़ टन करने की रणनीति पर काम कर रही NMDC

    डीजीसीए ने एयर इंडिया को यह भी चेतावनी दी है कि भविष्य में चालक दल के कार्य दायित्व में उल्लंघन करने पर लाइसेंस निलंबन और परिचालन प्रतिबंध सहित सख्त कार्रवाई की जाएगी. डीजीसीए का ताजा निर्देश ऐसे समय में आया है जब पिछले सप्ताह बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान दुर्घटना के बाद एयरलाइन कड़ी जांच के दायरे में है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    DGCA directed the removal of 3 officers including divisional vice president of Tata Group-owned Air India
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Sons और Tata Trust आमने-सामने, पैरवी के लिए नियुक्त वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी बोले-दोनों के बीच के संबंध को तोड़ना और एक-दूसरे से अलग करना अकल्पनीय

    September 21, 2026

    Iron Ore Production: लौह अयस्क उत्पादन बढ़ाकर छह करोड़ टन करने की रणनीति पर काम कर रही NMDC

    September 21, 2026

    FMCG कंपनियों की त्योहारी सीजन में बड़ी तैयारी, अपने प्रोडक्ट की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं करेंगी, बिक्री बढ़ाने पर रहेगा जोर

    September 21, 2026
    Recent Post

    Tata Sons और Tata Trust आमने-सामने, पैरवी के लिए नियुक्त वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी बोले-दोनों के बीच के संबंध को तोड़ना और एक-दूसरे से अलग करना अकल्पनीय

    September 21, 2026

    Iron Ore Production: लौह अयस्क उत्पादन बढ़ाकर छह करोड़ टन करने की रणनीति पर काम कर रही NMDC

    September 21, 2026

    FMCG कंपनियों की त्योहारी सीजन में बड़ी तैयारी, अपने प्रोडक्ट की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं करेंगी, बिक्री बढ़ाने पर रहेगा जोर

    September 21, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में उछाल, सेंसेक्स 448 अंक चढ़ा, निफ्टी में 50 अंक की तेजी

    September 21, 2026

    Rashan card: केंद्र के कड़े रुख के बाद अवैध राशन कार्ड धारकों के विरुद्ध कारवाई करने में जुटी हेमंत सरकार, 2.5 लाख से अधिक कार्डधारियों का कटेगा नाम

    September 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group