Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: साकची गुरुद्वारा के प्रधान पद के चुनाव में जमकर हुआ हंगामा, समर्थकों के बीच मारपीट, पुलिस ने भांजी लाठी तो शांत हुआ मामला, प्रधान बने हरविंदर सिंह मंटू
    Breaking News

    Jamshedpur: साकची गुरुद्वारा के प्रधान पद के चुनाव में जमकर हुआ हंगामा, समर्थकों के बीच मारपीट, पुलिस ने भांजी लाठी तो शांत हुआ मामला, प्रधान बने हरविंदर सिंह मंटू

    News DeskBy News DeskJune 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. साकची गुरुद्वारा प्रधान पद चुनाव के दौरान रविवार को जमकर हंगामा हुआ. निशान सिंह और हरविंदर सिंह मंटू समर्थक आपस में भीड़ गये. दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई. मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर कुर्सियां भी फेंकी गयीं. सीजीपीसी द्वारा गठित पांच सदस्यीय कमिटी नरेन्द्रपाल सिंह भाटिया, परविंदर सिंह सोहल, सुरजीत सिंह, लखविंदर सिंह और अमरजीत भामरा ने अरदास के बाद मतदान प्रक्रिया शुरु करवाई. ठीक 10:35 बजे एक और प्रत्याशी जसबीर सिंह गांधी चुनाव समिति के पहुंचे और शिकायत करते हुए कहा कि उन्हें शुद्ध और पूर्ण मतदाता सूची अभी तक प्राप्त नहीं हुई है और उन्होंने अभी तक वोटर लिस्ट के लिए सहमति भी नहीं दी है तो किस लिहाज से चुनाव समिति मतदान करवा रही है.

    इस मुद्दे पर जसबीर सिंह गांधी और निशान सिंह समर्थकों ने हो रहे मतदान का पुरजोर विरोध करना शुरू कर दिया और हरविंदर सिंह मंटू को गुरुघर का देनदार बताते हुए विरोध किया. माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि हाथापाई की भी नौबत आ गयी. टेंट उखाड़ दिए गए, एक दूसरे पर कुर्सियां उछाली गईं. स्थिति की गंभीरता और माहौल बिगड़ने की संभावना को देखते हुए साकची थाना के प्रभारी आनंद मिश्रा ने लाठीचार्ज का आदेश दिया. आदेश पाते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उपद्रव कर रहे दोनों पक्षों के समर्थकों को दौड़ा-दौड़ा का पीटा. थोड़ी ही देर में स्थिति पर काबू पा लिया गया. इसके बाद चुनावी प्रक्रिया पूरी करायी गयी.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    प्रधान पद का चुनाव हरविंदर सिंह ने जीता

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    साकची गुरुद्वारा के प्रधान पद का चुनाव हरविंदर सिंह मंटू ने जीत लिया है. उन्होंने अपने प्रतिद्धंदी को 786 मतों से पराजित किया. हरविंदर सिंह मंटू को 823 मत मिले.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Harvinder Singh Mantu became the head Jamshedpur: There was a lot of ruckus in the election for the post of head of Sakchi Gurudwara supporters fought the matter was settled when the police used lathi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group