Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand: हजारीबाग में श्री ज्वैलर्स दुकान पर फायरिंग, बाइक सवार दो बदमाशों ने दुकान पर चलायीं सात राउंड गोलियां, थाना से मात्र 400 मीटर की दूरी पर वारदात
Breaking News

Jharkhand: हजारीबाग में श्री ज्वैलर्स दुकान पर फायरिंग, बाइक सवार दो बदमाशों ने दुकान पर चलायीं सात राउंड गोलियां, थाना से मात्र 400 मीटर की दूरी पर वारदात

News DeskBy News DeskJune 23, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Hazaribag.हजारीबाग जिले के महावीर स्थान चौक पर स्थित श्री ज्वैलर्स की दुकान को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया दो बाइक सवार बदमाशों ने दुकान के गेट पर सात राउंड फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए. घटना सदर थाना क्षेत्र की है. फायरिंग के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को दुकान के बाहर से छह खोखे बरामद हुए हैं, जबकि दुकान के शटर पर सात गोलियों के निशान साफ देखे जा सकते हैं. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन इससे इलाके में दहशत का माहौल है.

घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है. फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दो बदमाश बाइक से दुकान के सामने आते हैं. एक बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि दूसरे ने लाल रंग का गमछा मुंह पर बांधा हुआ था. इनमें से एक बदमाश ने कमर से पिस्तौल निकालकर दुकान की ओर गोलियां चलाईं. बदमाशों ने दुकान के अंदर प्रवेश नहीं किया, केवल बाहर से फायरिंग की और भाग निकले. पुलिस को आशंका है कि यह घटना किसी लूटपाट के इरादे से नहीं, बल्कि व्यापारियों में भय फैलाने के उद्देश्य से की गई .

Chandil Road Accident: चांडिल-पुरुलिया न्यू बायपास रोड पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को रौंदा, हादसे में युवक की मौत

महावीर स्थान चौक हजारीबाग का प्रमुख ज्वैलरी मार्केट है, जहां सात से अधिक ज्वैलर्स की दुकानें हैं. दिनभर यहां ग्राहकों की भीड़ रहती है और रात में सुरक्षा गार्ड भी तैनात रहते हैं. घटना स्थल से सदर थाना मात्र 400 मीटर और हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल का आवास महज 150 मीटर की दूरी पर है. ऐसे में लोग सवाल उठा रहे हैं कि इतनी सुरक्षा के बीच भी बदमाशों ने इतनी बड़ी वारदात को कैसे अंजाम दिया.

Jamshedpur: कदमा के कपाली रोड में आउट हाउस के परिसर से वृद्ध का शव बरामद, हत्या की आशंका

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: पोटका में कुष्ठ और टीबी मरीजों की पोषण राशि का 100% भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश

November 9, 2026

RAILWAY NEWS: छठ पर बिलासपुर-छपरा के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, 14 और 21 नवंबर को होगा परिचालन

November 9, 2026

RAILWAY NEWS:रेलवे स्टेशन पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक का एक्शन, 13351 एक्सप्रेस के पेंट्रीकार और साफ-सफाई का किया निरीक्षण

November 9, 2026
Recent Post

Chandil Road Accident: चांडिल-पुरुलिया न्यू बायपास रोड पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को रौंदा, हादसे में युवक की मौत

November 10, 2026

Jamshedpur: कदमा के कपाली रोड में आउट हाउस के परिसर से वृद्ध का शव बरामद, हत्या की आशंका

November 10, 2026

Chaibasa: चाईबासा में बाइक और स्कूटी के बीच टक्कर, हादसे में एक महिला और दो बच्चे समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल

November 10, 2026

Jharkhand: देवी काली प्रतिमा के विसर्जन को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प, पथराव में चार पुलिसकर्मी घायल

November 10, 2026

Jamshedpur.जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं के लिए 20 नवंबर तक भरा जाएगा परीक्षा फॉर्म

November 10, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group