Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»PM Modi: ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के सख्त रुख को दुनिया के सामने लाया; स्वदेशी हथियारों पर भी बोले पीएम मोदी
    Breaking News

    PM Modi: ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के सख्त रुख को दुनिया के सामने लाया; स्वदेशी हथियारों पर भी बोले पीएम मोदी

    News DeskBy News DeskJune 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख दुनिया के सामने स्पष्ट कर दिया है और उनकी सरकार राष्ट्रीय हित में जो भी कदम उचित हों, उठाती है. आध्यात्मिक संत और समाज सुधारक श्री नारायण गुरु और महात्मा गांधी के बीच बातचीत के शताब्दी समारोह के अवसर पर उन्होंने देश का नाम लिए बिना कहा कि भारत में निर्मित हथियारों ने पाकिस्तान के साथ संघर्ष के दौरान अपना प्रभाव दिखाया.

    उन्होंने कहा, हमने दिखाया है कि भारतीयों का खून बहाने वाले आतंकवादियों के लिए कोई भी ठिकाना सुरक्षित नहीं है. प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने आध्यात्मिक संत श्री नारायण गुरु के आदर्शों पर काम किया है, जो भेदभाव से मुक्त मजबूत भारत चाहते थे. मोदी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में उनकी सरकार ने सामाजिक, आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भारत को मजबूत बनाने के लिए काम किया है.

    Jamshedpur: कोवाली के कुंदरूकोचा गांव के पास जंगल में महुआ के बीज इकट्ठा करने गयी वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या

    उन्होंने कहा कि अपनी रक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए दूसरे देशों पर भारत की निर्भरता कम हो रही है और यह रक्षा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर’ बन रहा है. प्रधानमंत्री ने पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा नागरिकों की हत्या के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर किए गए सटीक हमलों के संदर्भ में कहा कि भारतीय सेना ने 22 मिनट में भारत में निर्मित हथियारों से दुश्मन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था.

    BJP Meeting: भाजपा ने अगले वर्ष होने वाले 7 राज्यों के विधानसभा चुनावों की शुरू कीं तैयारियां

    उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि भविष्य में भारत में निर्मित हथियारों को दुनिया भर में सराहा जाएगा. प्रधानमंत्री ने आवास, पेयजल और स्वास्थ्य बीमा सहित अन्य क्षेत्रों में अपनी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि इनसे समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को सशक्त बनाया गया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Operation Sindoor brought India's tough stand against terrorism PM Modi also spoke on indigenous weapons
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: कोवाली के कुंदरूकोचा गांव के पास जंगल में महुआ के बीज इकट्ठा करने गयी वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या

    June 2, 2026

    BJP Meeting: भाजपा ने अगले वर्ष होने वाले 7 राज्यों के विधानसभा चुनावों की शुरू कीं तैयारियां

    June 2, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 296.19 अंक टूटकर 73,971.30 अंक पर, टीसीएस के शेयर में तेजी

    June 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: कोवाली के कुंदरूकोचा गांव के पास जंगल में महुआ के बीज इकट्ठा करने गयी वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या

    June 2, 2026

    BJP Meeting: भाजपा ने अगले वर्ष होने वाले 7 राज्यों के विधानसभा चुनावों की शुरू कीं तैयारियां

    June 2, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 296.19 अंक टूटकर 73,971.30 अंक पर, टीसीएस के शेयर में तेजी

    June 2, 2026

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group