Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand: बेटे ने अपने वृद्ध पिता और मां की टांगी से काट कर हत्या कर दी, पत्नी पर हथौड़ा से किया वार, बेटे को भी किया जख्मी
Breaking News

Jharkhand: बेटे ने अपने वृद्ध पिता और मां की टांगी से काट कर हत्या कर दी, पत्नी पर हथौड़ा से किया वार, बेटे को भी किया जख्मी

News DeskBy News DeskJune 25, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Gumla. गुमला जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के जिलपीदह गांव में प्रकाश असुर (35) ने अपने वृद्ध पिता शनिचरवा असुर (60) और मां देवमनिया असुर (55) की टांगी से काट कर हत्या कर दी. जबकि पत्नी राजमुनी असुर व पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया.  घटना के संबंध में आरोपी प्रकाश असुर की पत्नी राजमुनी असुर ने बताया कि मंगलवार की सुबह लगभग 10 से 11 बजे उसका पति नशे की हालत में घर पहुंचा. इसके बाद वह खिलौनों से खेल रहे अपने बेटे को अधजली लकड़ी उठा पिटाई करने लगा.

राजमुनी ने जब इसका विरोध किया, तो प्रकाश ने घर में रखे हथौड़ा से पत्नी  के सिर पर प्रहार कर दिया और घर में रखी टांगी खोजने लगा. तभी उसकी पत्नी घर से भाग निकली. उस वक्त घर में मौजूद प्रकाश की मां देवमनिया असुर व पिता शनिचरवा असुर उसे डांट रहे थे. थोड़ी देर बाद राजमुनी जब घर लौटी, तो देखा कि देवमनिया असुर व शनिचरवा असुर खून से लथपथ जमीन पर गिरे पड़े हैं और उसका पति घर से फरार है.

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

राजमुनी ने घटना की सूचना  पति के बड़े भाई को दी. इसके बाद गांव के लोग उसके घर पहुंचे और घटना की सूचना बिशुनपुर थाना को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बुधवार को गुमला सदर अस्पताल भेजा जायेगा. इधर, मां व पिता की हत्या करने के बाद से आरोपी बेटा प्रकाश असुर फरार है.

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में धूमधाम से मना बाल दिवस, शिक्षकों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बच्चों का जीता दिल

November 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, घाटों पर CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; डेंजर जोन में विशेष सुरक्षा व्यवस्था

November 14, 2026

SARAIKELA NEWS: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में 26 युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, 6 का राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयन

November 14, 2026
Recent Post

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026

Chaibasa SIR: पश्चिमी सिंहभूम जिला ‘मैपिंग नहीं होने’ और ‘तार्किक विसंगति’ से जुड़े मामलों के निपटारे में सबसे आगे रहा

November 14, 2026

Jharkhand BJP: होटवार जेल में कैदी के साथ ‘कुकर्म’ मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग

November 14, 2026

Railway: जनकपुर धाम और अयोध्या के बीच साप्ताहिक रेल सेवा को रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group