Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»TV Narendran: सिंंहभूम चेम्बर के प्लैटिनम जुबिली समारोह में शामिल हुए Tata Steel के MD, वर्तमान हालात में उद्योगों को भविष्य की राह दिखायी
    Breaking News

    TV Narendran: सिंंहभूम चेम्बर के प्लैटिनम जुबिली समारोह में शामिल हुए Tata Steel के MD, वर्तमान हालात में उद्योगों को भविष्य की राह दिखायी

    News DeskBy News DeskJune 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. सिंहभूम चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने अपने प्लैटिनम जुबिली समारोह की कड़ी में मंगलवार को कदमा स्थित कुडी मोहंती ऑडिटोरियम में ‘ईस्टर्न इंडिया : ए केलाइडोस्कोप ऑफ ऑपच्र्युनिटीज- जमशेदपुर दी फोकल प्वाइंट’ विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया. इसमें टाटा स्टील के एमडी सह सीईओ टीवी नरेंद्रन मुख्य अतिथि और टाटा स्टील के वाइस प्रेसीडेंट (कारपोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदर रामम सम्मानित अतिथि थे. अपने संबोधन में नरेंद्रन ने विश्व के वर्तमान भू राजनैतिक हालातों का टाटा स्टील और भारत पर असर से लेकर स्थानीय उद्योगों को भविष्य की राह दिखाई. उन्होंने कहा कि 75 सालों में भारत ही नहीं टाटा स्टील ने बहुत बदलाव देखे. झारखंड का भी जन्म इन्हीं वर्षों में हुआ है. ये बदलाव बतलाते हैं कि किसी भी संस्थान या कंपनी के लिए नियमित बदलाव जरूरी है, इसलिए हमेशा बदलाव के लिए तैयार रहें. सिंहभूम चैंबर सहित एक्सएलआरआई, एनएमएल और आईआईटी खडग़पुर भी अपनी स्थापना के 75वां वर्ष मना रहे हैं. इन संस्थाओं ने भारत का भविष्य तैयार किया.

    टाटा स्टील में हादसों को रोकने के लिए कई कदम उठाये जा रहे हैं. इसको लेकर कंपनी की ओर से सबकी ट्रेनिंग करायी जा रही है, जबकि सेफ्टी को लेकर एआइ का भी इस्तेमाल हो रहा है. करीब 10 हजार से अधिक कैमरे पूरे टाटा स्टील के सारे प्लांट में लगे हैं, जिसके जरिये हरेक चीजों की मॉनिटरिंग की जाती है और घटनाओं को रोकने की कोशिश हो रही है. यह जानकारी टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने दी. श्री नरेंद्रन बिष्टुपुर स्थित सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. श्री नरेंद्रन ने कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी और कहा कि कंपनी बढ़ रही है और घटनाओं को शून्य किया जाना है. लिहाजा, जरूरी है कि इसको लेकर सभी कोई मिलकर कदम उठायें. कैमरों की मदद से डेटा का मिलान कर एनालिटिक्स पर काम चल रहा है, ताकि इस तरह के हादसे को रोका जा सके.

    बढ़ सकती है स्टील की कीमतें

    टाटा स्टील के एमडी ने कहा कि इजराइल और ईरान के युद्ध का असर टाटा स्टील पर भी पड़ेगा. यह कंपनी चूंकि ग्लोबल है, लेकिन भारतीय संयंत्रों पर इसका असर कम पड़ेगा, क्योंकि प्लस प्वाइंट यह है कि टाटा स्टील के भारत में होने वाले उत्पादन का 95 फीसदी स्टील की खपत यहीं होती है. लेकिन यूरोप प्लांट से उत्पादित स्टील पर इसका असर पड़ेगा. युद्ध की वजह से तेल की कीमत बढ़ेगी तो शिपिंग कॉस्ट बढ़ेगी, इससे स्टील की कीमत भी बढ़ेगी. युद्ध के हालात जितनी जल्द निबट जाये, उतना अच्छा है.

    देश का जीडीपी ग्रोथ से हर सेक्टर को होगा लाभ

    टीवी नरेंद्रन ने कहा कि देश के जीडीपी ग्रोथ से हर सेक्टर को लाभ मिलेगा. जीडीपी ग्रोथ 6.50 तक पहुंचना निश्चित तौर पर बढ़िया संकेत है. इससे देश का विकास और तेजी से हो सकेगा. दुनिया में सबसे तेज इकॉनॉमी भारत की ही है. जमशेदपुर के विकास पर रहेगा फोकस, कई और क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देने की जरूरत

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    जमशेदपुर में निवेश पर जोर

    टाटा स्टील के एमडी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जमशेदपुर के विकास पर टाटा स्टील का फोकस रहा है. टाटा स्टील के अलावा भी कई तरह के निवेश यहां लाने की जरूरत है. ऑटोमोबाइल सेक्टर हो या फिर सर्विस सेक्टर या फिर कोई और सेक्टर जहां निवेश बढ़ाने की जरूरत है. टाटा स्टील की जहां तक बात है तो तार कंपनी, टिनप्लेट समेत अन्य डाउन स्ट्रीम कंपनियों में निवेश किया जा रहा है. लेकिन टाटा स्टील के प्लांट की क्षमता 11 मिलियन टन से ज्यादा नहीं किया जा सकता है. इस कारण इसके औद्योगिक विकास को लेकर अन्य निवेश की भी जरूरत होगी.

    सात गुना बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यस्था

    श्री नरेंद्रन ने कहा, डिजिटलाइजेशन का क्षेत्र काफी व्यापक है. अब हम कहीं से भी उत्पादन कर अपने सामानों की डिलीवरी कहीं भी कर सकते हैं. इसके लिए हमें वेयर हाउस की जरूरत नहीं, सप्लाई चेन तैयार है,उसका इस्तेमाल करें.छोटी पहल कर बड़े सपने देंखे. भारतीय अर्थव्यवस्था आज चार ट्रिलियन डालर की है. तीन दशक बाद यह सात गुणा तक बढ़ जाएगी.

    चेम्बर ने अपनी प्रासंगिकता सिद्ध की है : सुंदर रामम

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    इससे पहले टाटा स्टील के वाइस प्रेसीडेंट डी बी सुंदर रामम ने कहा कि इन 75 सालों में चेम्बर ने अपनी प्रासंगकिता साबित की है. किसी संस्थान का 75 साल तक लगातार कार्यरत रहना बहुत बड़ी चीज है. चैम्बर के सदस्यों की संख्या भी बढ़ी है जिससे साबित होता है कि संस्था में लोगों का यकीन बढ़ा है. टाटा स्टील के साथ चेम्बर के रिश्ते हमेशा प्रगाढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि टाटा स्टील ने अपनी स्थापना के वक्त एशिया का पहला इंडस्ट्रियल टाउनशिप बनाया था और मेड इन इंडिया का स्लोगन तो टाटा ग्रुप के संस्थापकों जेएन टाटा, दोराबजी टाटा ने सौ साल पहले ही चरितार्थ कर दिखा दिया था.

    नरेंद्र और नरेंद्रन’ को दैवीय शक्तियां मिली हुई हैं : मूनका

    चेम्बर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने अपने संबोधन में संस्थान के अब तक के सफर पर संक्षिप्त प्रकाश डाला और कहा कि चैम्बर को टाटा स्टील का हमेशा सहयोग मिला है. मूनका ने कहा कि पूर्वी भारत में अवसरों की भरमार है और इसके केंद्र में जमशेदपुर है. सौ साल से टाटा स्टील निजी उद्योगों के लिए प्रकाश स्तंभ की मानिंद काम कर रहा है. जिस तरह देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आगे बढ़ रहा है, उसी तरह टाटा स्टील टी वी नरेंद्रन की अगुवाई कामयाबी की नई गाथाएं लिख रहा है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    showed the future path to the industries in the current situation TV Narendran: Tata Steel MD attended the platinum jubilee celebrations of Singhbhum Chamber
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group