Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Emergency के 50 साल पर Congress पर बरसे PM Modi; कोई भारतीय नहीं भूलेगा कि कांग्रेस सरकार ने कैसे लोकतंत्र को बंधक बना लिया था, लोगों को जेलों में डाला…
Breaking News

Emergency के 50 साल पर Congress पर बरसे PM Modi; कोई भारतीय नहीं भूलेगा कि कांग्रेस सरकार ने कैसे लोकतंत्र को बंधक बना लिया था, लोगों को जेलों में डाला…

News DeskBy News DeskJune 25, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि कोई भी भारतीय यह कभी नहीं भूलेगा कि आपातकाल के दौरान संविधान की भावना का कैसे उल्लंघन किया गया. उन्होंने संवैधानिक सिद्धांतों को मजबूत करने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई. आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कई पोस्ट कर मोदी ने कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के सबसे अंधकारमय अध्याय में से एक है. उन्होंने कहा कि आपातकाल में संविधान में निहित मूल्यों को दरकिनार कर दिया गया, मौलिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया, प्रेस की स्वतंत्रता को दबा दिया गया और बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रों और आम नागरिकों को जेल में डाल दिया गया.

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘ऐसा लग रहा था जैसे उस समय सत्ता में बैठी कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र को बंधक बना लिया था. मोदी सरकार ने पिछले साल घोषणा की थी कि आपातकाल की बरसी को ‘संविधान हत्या दिवस’’ के रूप में मनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि 42वें संशोधन में संविधान में व्यापक परिवर्तन किए गए जो आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस सरकार की चालों का एक प्रमुख उदाहरण है, जिसे जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार ने बाद में पलट दिया था. उन्होंने कहा कि गरीबों, हाशिए पर पड़े लोगों और दलितों को विशेष रूप से निशाना बनाया गया और उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाई गई.

Jamshedpur Bank Loot: गोलमुरी के केनरा बैंक में दिनदहाड़े लूट, हथियारबंद अपराधियों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर 42 लाख रुपए नगद और भारी मात्रा में जेवरात लूटे

मोदी ने कहा, ‘हम अपने संविधान में निहित सिद्धांतों को मजबूत करने और विकसित भारत के अपने दृष्टिकोण को साकार करने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराते हैं. हम प्रगति की नयी ऊंचाइयों को छूएं और गरीबों तथा दलितों के सपनों को पूरा करें.
आपातकाल के खिलाफ लड़ाई में डटे रहने वाले हर व्यक्ति को सलाम करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ये लोग पूरे भारत से, हर क्षेत्र से, हर विचारधारा से थे, जिन्होंने एक ही उद्देश्य से एक-दूसरे के साथ मिलकर काम किया और वह था: भारत के लोकतांत्रिक ढांचे की रक्षा करना और उन आदर्शों को बनाए रखना जिनके लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना जीवन समर्पित कर दिया.उ

Share Bazar हुआ धड़ाम! Sensex शुरुआती कारोबार में 600 अंक से अधिक टूटा, Nifty में 216 अंक की गिरावट

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur Bank Loot: गोलमुरी के केनरा बैंक में दिनदहाड़े लूट, हथियारबंद अपराधियों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर 42 लाख रुपए नगद और भारी मात्रा में जेवरात लूटे

September 24, 2026

Share Bazar हुआ धड़ाम! Sensex शुरुआती कारोबार में 600 अंक से अधिक टूटा, Nifty में 216 अंक की गिरावट

September 24, 2026

NSE के शेयर करीब एक प्रतिशत बढ़त के साथ सूचीबद्ध, बाजार मूल्यांकन 4.53 लाख करोड़ रुपये

September 24, 2026
Recent Post

Jamshedpur Bank Loot: गोलमुरी के केनरा बैंक में दिनदहाड़े लूट, हथियारबंद अपराधियों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर 42 लाख रुपए नगद और भारी मात्रा में जेवरात लूटे

September 24, 2026

Share Bazar हुआ धड़ाम! Sensex शुरुआती कारोबार में 600 अंक से अधिक टूटा, Nifty में 216 अंक की गिरावट

September 24, 2026

NSE के शेयर करीब एक प्रतिशत बढ़त के साथ सूचीबद्ध, बाजार मूल्यांकन 4.53 लाख करोड़ रुपये

September 24, 2026

Bank Sunday Open: 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल को लेकर रविवार को खुले रहेंगे बैंक

September 24, 2026

Jamshedpur Accident: सोनारी मरीन ड्राइव पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुस गयी कार, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत, CM हेमंत और राज्यपाल ने जताया दुःख

September 24, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group