Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»यह तो हद हो गयी, डॉक्टर ने मौत से पहले ही बना दी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मचा हड़कंप
    Bihar

    यह तो हद हो गयी, डॉक्टर ने मौत से पहले ही बना दी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मचा हड़कंप

    News DeskBy News DeskJune 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Sasaram : बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज से स्वास्थ्य विभाग की एक चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है, जिसने पूरे विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया है. यहां एक व्यक्ति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट उसके मौत के एक दिन पहले ही तैयार कर दी गयी थी, जिससे न सिर्फ परिजन सदमे में हैं बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

    यह है मामला

    घटना बिक्रमगंज निवासी सत्यनारायण गुप्ता से जुड़ी है, जो 16 मई की शाम एसडीओ आवास के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें तत्काल इलाज के लिए जमुहार मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन छह दिन बाद 22 मई को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

    मौत के बाद पोस्टमार्टम, लेकिन…

    मृत्यु के बाद बॉडी को सासाराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने 22 मई को पोस्टमार्टम किया. लेकिन जब परिजनों ने बीमा क्लेम के लिए दस्तावेजों की जांच करवाई तो चौंक गए. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तारीख 21 मई दर्ज थी, यानी मृत्यु से एक दिन पहले ही पोस्टमार्टम कर दिया गया!

    JAMSHEDPUR NEWS: MMDR एक्ट 2026 को लेकर झामुमो का केंद्र पर हमला, कुणाल षाड़ंगी ने संघीय ढांचे पर प्रहार बताया

    बीमा क्लेम में फंसा पेंच

    मृतक के बेटे विजय गुप्ता जब बीमा कंपनी में अपने पिता के निधन को लेकर क्लेम करने पहुंचे, तो यही तारीखों की गड़बड़ी सामने आई. अब बीमा क्लेम भी अटक गया है और परिजन परेशान हैं.

    विभाग का जवाब : “पेन मिस्टेक”

    जब यह मामला मीडिया के जरिए स्वास्थ्य विभाग तक पहुंचा तो इसे “पेन मिस्टेक और लिपिकीय भूल” बताकर टालने की कोशिश की गई. हालांकि, सवाल यह है कि ऐसी गंभीर प्रक्रियाओं में इस तरह की चूक कैसे हो सकती है?

    RAILWAY NEWS: दानापुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

    अब जांच की मांग

    मामले के उजागर होने के बाद जिले के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है. परिजनों ने इस लापरवाही की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    created a stir the doctor prepared the postmortem report before death This is too much
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: MMDR एक्ट 2026 को लेकर झामुमो का केंद्र पर हमला, कुणाल षाड़ंगी ने संघीय ढांचे पर प्रहार बताया

    September 21, 2026

    RAILWAY NEWS: दानापुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

    September 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: साइबर अपराध के लंबित मामलों की एसएसपी ने की समीक्षा, त्वरित जांच के निर्देश

    September 21, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: MMDR एक्ट 2026 को लेकर झामुमो का केंद्र पर हमला, कुणाल षाड़ंगी ने संघीय ढांचे पर प्रहार बताया

    September 21, 2026

    RAILWAY NEWS: दानापुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

    September 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: साइबर अपराध के लंबित मामलों की एसएसपी ने की समीक्षा, त्वरित जांच के निर्देश

    September 21, 2026

    DHANBAD NEWS: स्वच्छता ही सेवा अभियान के पांचवें दिन स्टेशनों पर चला सघन सफाई अभियान

    September 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में AI और डिजिटल टेक्नोलॉजी पर मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू, 25 सितंबर तक चलेगा कार्यक्रम

    September 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group