

हाजीपूर।
यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम रेल परिचालन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के राजेन्द्र पुल-दीनकर ग्राम सिमरिया स्टेशनों के मध्य नए रेल पुल को दोहरीकरण परियोजना से जोड़ने एवं दीनकर ग्राम सिमरिया-बरौनी के मध्य मुख्य लाइन कनेक्टिविटी कार्य के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा।
इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से/होकर चलने वाली कुछ ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से निरस्त एवं परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। विवरण इस प्रकार है –
निरस्त रहने वाली ट्रेनें
👉 दिनांक 25 सितम्बर एवं 02 अक्टूबर 2026 को बिलासपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 22843 बिलासपुर–बक्सर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी |
👉 दिनांक 26 सितम्बर एवं 03 अक्टूबर 2026 को बक्सर से चलने वाली ट्रेन संख्या 22844 बक्सर–बिलासपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें
👉 दिनांक 26 एवं 29 सितम्बर 2026 को चर्ल्पल्ली से चलने वाली गाड़ी संख्या 17007 चर्ल्पल्ली–दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया किउल-मुंगेर-बरौनी के रास्ते दरभंगा जाएगी |
👉 दिनांक 25 व 29 सितम्बर एवं 02 अक्टूबर 2026 को दरभंगा से चलने वाली गाड़ी संख्या 17008 दरभंगा-चर्ल्पल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया मुंगेर-किउल के रास्ते चर्ल्पल्ली जाएगी |
👉 दिनांक 24 सितम्बर एवं 01 अक्टूबर 2026 को हैदराबाद से चलने वाली गाड़ी संख्या 17005 हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया किउल-मुंगेर-बरौनी के रास्ते रक्सौल जाएगी |
👉 दिनांक 27 सितम्बर एवं 04 अक्टूबर 2026 को रक्सौल से चलने वाली गाड़ी संख्या 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया मुंगेर-किउल के रास्ते हैदराबाद जाएगी |

