Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :मानगो नगर निगम क्षेत्र में चलाए जा रहे संपर्क समस्या समाधान अभियान को लेकर जद(यू) ने की समीक्षा बैठक
    Breaking News

    Jamshedpur News :मानगो नगर निगम क्षेत्र में चलाए जा रहे संपर्क समस्या समाधान अभियान को लेकर जद(यू) ने की समीक्षा बैठक

    News DeskBy News DeskJune 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    जनता दल (यूनाइटेड) उलीडीह एवं मानगो थाना समिति के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक आज मानगो बालीगुमा स्थित साई रेजीडेंसी में आयोजित हुई. बैठक में मुख्य रूप से जद(यू) जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू एवं जद(यू ) जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार उपस्थित हुए. बैठक में प्रत्यक सप्ताह रविवार को पार्टी के द्वारा मानगो नगर निगम के क्षेत्र में संचालित संपर्क समस्या समाधान अभियान की समीक्षा की गई.

    बैठक में क्षेत्र भ्रमण के दौरान चिन्हित किए गए समस्याओं के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई. इस बात पर जोर दिया गया की मानगो नगर निगम अंतर्गत विभिन्न वार्डों में जो भी जटिल समस्याएं हैं उनके शीघ्र निष्पादन हो इसके लिए तीव्र गति से योजना बनाई जाए. तय हुआ कि आने वाले दिनों में सभी समस्याओं के समाधान को लेकर जद(यू) का प्रतिनिधिमंडल मानगो नगर निगम के उप्रशासक से मिलेगा.

    JAMSHEDPUR NEWS: SIR 2026 को लेकर ERO-AERO की समीक्षा बैठक, 24 सितंबर तक प्रमाण पत्र देने का निर्देश

    READ MORE :ग्वालियर से बेंगलुरु के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया शुभारंभ

    जद(यू) ने मानगो की खराब यातायात व्यवस्था पर भी चिंता व्यक्त की. पार्टी पदाधिकारियों ने एक स्वर में प्रशासन के चेकिंग अभियान के तरीके को गलत करार दिया और कहा की डिमना रोड में निकटम स्थानों पर प्रशासन ने चेकिंग प्वाइंट स्थापित किया है जिससे जनता को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. मानगो पुल पर लगने वाले लंबे जाम की समस्या के समाधान के लिए प्रशासन गंभीर नहीं है. जद(यू) पदाधिकारी यातायात पुलिस अधीक्षक से मिलकर इस संबध में ज्ञापन सौंपकर यातायात व्यवस्था सुधार की मांग करेंगे.

    JAMSHEDPUR NEWS: सीएसआईआर-एनएमएल में हिंदी सप्ताह के तहत कवि सम्मेलन, कविताओं ने बांधा समां

    अब यशवंतपुर-गया स्पेशल ट्रेन जाएगी धनबाद तक

    बैठक में मुख्य रूप से जद(यू) के जिला सचिव विकास साहनी, विनोद सिंह, कन्हैया ओझा, मृत्युंजय सिंह, प्रेम सक्सेना, जिला प्रवक्ता आकाश शाह, जिला कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर सचिव दीपक गॉड, उलीडीह थाना समिति अध्यक्ष प्रवीण सिंह, मानगो थाना समिति अध्यक्ष लालू गौड़, अशोक सिंह, संजय सिंह, जितेंद्र प्रकाश सिंह, नीरज साहू, अवतार सिंह आदि उपस्थित थे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur jamshedpur ki khabar Jamshedpur news Jamshedpur today news Mango nagar nigam जनता दल (यूनाइटेड) उलीडीह मानगो थाना समिति मानगो नगर निगम मानगो नगर निगम जल निकासी मानगो नगर निगम सफाई मांग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: SIR 2026 को लेकर ERO-AERO की समीक्षा बैठक, 24 सितंबर तक प्रमाण पत्र देने का निर्देश

    September 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: सीएसआईआर-एनएमएल में हिंदी सप्ताह के तहत कवि सम्मेलन, कविताओं ने बांधा समां

    September 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS:उपायुक्त राजीव रंजन ने ‘पोषण जागरूकता रथ’ को दिखाई हरी झंडी, कुपोषण के खिलाफ अभियान तेज

    September 21, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: SIR 2026 को लेकर ERO-AERO की समीक्षा बैठक, 24 सितंबर तक प्रमाण पत्र देने का निर्देश

    September 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: सीएसआईआर-एनएमएल में हिंदी सप्ताह के तहत कवि सम्मेलन, कविताओं ने बांधा समां

    September 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS:उपायुक्त राजीव रंजन ने ‘पोषण जागरूकता रथ’ को दिखाई हरी झंडी, कुपोषण के खिलाफ अभियान तेज

    September 21, 2026

    Tata Sons और Tata Trust आमने-सामने, पैरवी के लिए नियुक्त वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी बोले-दोनों के बीच के संबंध को तोड़ना और एक-दूसरे से अलग करना अकल्पनीय

    September 21, 2026

    Iron Ore Production: लौह अयस्क उत्पादन बढ़ाकर छह करोड़ टन करने की रणनीति पर काम कर रही NMDC

    September 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group