Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Congress का बड़ा आरोप; NEET परीक्षा में धांधली के मामले में NTA अधिकारियों की भी जांच हो, अब यह बन गयी है ‘नेशनल करप्शन एजेंसी’
    Breaking News

    Congress का बड़ा आरोप; NEET परीक्षा में धांधली के मामले में NTA अधिकारियों की भी जांच हो, अब यह बन गयी है ‘नेशनल करप्शन एजेंसी’

    News DeskBy News DeskJune 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.कांग्रेस ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के अंकों में कथित तौर पर हेरफेर करने के मामले में दो आरोपियों को जमानत मिलने के बाद बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के अधिकारियों की भूमिका भी जांच होनी चाहिए क्योंकि यह एजेंसी अब ‘नेशनल करप्शन एजेंसी’ बन चुकी है. पार्टी नेता और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के प्रभारी कन्हैया कुमार ने यह भी कहा कि जब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का कहना है कि इस मामले में एनटीए का कोई अधिकारी शामिल नहीं है तो फिर भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत कार्रवाई क्यों की गई?

    कांग्रेस की तरफ से उठाए गए सवालों पर फिलहाल सीबीआई या एनटीए की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है. नीट के अंकों में कथित तौर पर हेराफेर करने के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किये गए दो व्यक्तियों को मुंबई की एक अदालत ने बीते 23 जून को जमानत दे दी. संदीप शाह और सलीम पटेल को 10 जून को सीबीआई ने नीट-यूजी(राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक) 2025 के अभ्यर्थियों और उनके परिवारों को धोखा देने के आरोप में गिरफ्तार किया था. एजेंसी के मुताबिक, वे दावा करते थे कि वे अंकों में हेरफेर कर सकते हैं और इसके लिए प्रति उम्मीदवार 90 लाख रुपये वसूल रहे थे.

    Jamshedpur: जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 बाइक के साथ आठ लोग गिरफ्तार

    कन्हैया कुमार ने संवाददाताओं से कहा, एक बार फिर नीट परीक्षा की पारदर्शिता और उसे कराने वाली एजेंसी एनटीए पर सवाल खड़े हुए हैं. ये सवाल हम नहीं उठा रहे। सवाल सीबीआई की प्राथमिकी से उठे हैं. सीबीआई ने महाराष्ट्र में प्राथमिकी दर्ज की, जिसमें दो गिरफ्तारियां हुईं हैं. ये गिरफ्तारियां भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत हूईं.उनका कहना था, सीबीआई कह रही है कि इस मामले में एनटीए का कोई अधिकारी शामिल नहीं है.ऐसे में सवाल है कि फिर भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत कार्रवाई क्यों की गई?

    Jamshedpur: जमशेदपुर में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के लिए सख्त हुए नियम, वर्दी अनिवार्य, चौक से 50 मीटर दूर उतारनी होगी सवारी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Congress's big allegation; NTA officials should also be investigated in the case of rigging in NEET exam now it has become 'National Corruption Agency'
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 बाइक के साथ आठ लोग गिरफ्तार

    September 22, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के लिए सख्त हुए नियम, वर्दी अनिवार्य, चौक से 50 मीटर दूर उतारनी होगी सवारी

    September 22, 2026

    Jamshedpur: सिदगोड़ा में टाटा स्टील कर्मचारी के घर दिनदहाड़े चोरी, 40 लाख के जेवर और नकदी ले गए चोर

    September 22, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 बाइक के साथ आठ लोग गिरफ्तार

    September 22, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के लिए सख्त हुए नियम, वर्दी अनिवार्य, चौक से 50 मीटर दूर उतारनी होगी सवारी

    September 22, 2026

    Jamshedpur: सिदगोड़ा में टाटा स्टील कर्मचारी के घर दिनदहाड़े चोरी, 40 लाख के जेवर और नकदी ले गए चोर

    September 22, 2026

    Jamshedpur. MGM में जल्द मिलेगी सीटी स्कैन और एमआरआई की सुविधा, स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक प्रमुख ने की घोषणा

    September 22, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर से आदित्यपुर तक MEMU ट्रेनों के टर्मिनल परिवर्तन की अवधि 9 अक्टूबर तक बढ़ी

    September 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group