Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»एनएसयू के तीन विद्यार्थियों का डॉ. रेड्डी में टेरेट्री मैनेजर के पद पर चयन
    Breaking News

    एनएसयू के तीन विद्यार्थियों का डॉ. रेड्डी में टेरेट्री मैनेजर के पद पर चयन

    News DeskBy News DeskJuly 3, 2025Updated:July 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में बैचर्स ऑफ फार्मेसी के सत्र 2021-2025 बैच के तीन विद्यार्थियों प्रियंका रॉय, दीपा सोनी और स्नेहा कुमारी का चयन अंतिम रूप से हुआ है. मेडिकल लैबोरेट्री और डायग्नोस्टिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनी डॉ. रेड्डी ने अपने झारखंड स्थित विभिन्न शहरों की ईकाईयों के लिए इन विद्यार्थियों को रोजगार का प्रस्ताव दिया है. सभी चयनित विद्यार्थियों को 4.5 लाख के वार्षिक पैकेज पर डॉ. रेड्डी ने अपने संस्थान के साथ जोड़ा है. विद्यार्थियों को टेरेट्री मैनेजर के पद के लिए चयनित किया गया है.

    इन विद्यार्थियों के अतिरिक्त भी विश्वविद्यालय के अन्य विभागों में भी निरंतर विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव काआयोजन किया जा रहा है. इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए प्लेसमेंट सेल के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्त्तमान समय में रोजगार के क्षेत्र में बहुआयामी बदलाव हो रहे हैं. विद्यार्थियों को अपने स्किल सेट में तकनीक आधारित कौशलों को जोड़ना आवश्यक हो गया है. विद्यार्थियों के व्यक्तित्व मे भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का संचार कौशल होना चाहिए. ग्लोबल विलेज के अवधारणा के कारण आज विद्यार्थियों को स्वयं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने के लिए तैयार करने की आवश्यकता है. इसी दिशा में विश्वविद्यालय का प्रयास रहता है कि विद्यार्थियों को सॉफ्ट स्किल, इन्साइड-आउटसाइड लर्निग प्रोग्राम, मल्टी स्टेज इंटर्नशिप प्रोग्राम एवं अन्य आवश्यक गतिविधियों के माध्यम से वर्त्तमान समय की जरूरतों के लिए तैयार कर सकें.

    Chaibasa: मनोहरपुर में 3 लड़कियों के अपहरण के बाद हड़कंप, पुलिस ने सभी को सुरक्षित बचाया गया, दो किशोर धराए

    विद्यार्थियों की इस सफलता पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव नागेंद्र सिंह ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है. हम हमारे स्तर से विद्यार्थियों को हर संभव सहायता देने का प्रयास करते हैं जिससे की विद्यार्थियों का शैक्षणिक विकास निर्बाध रूप से पूर्ण हो सके. विद्यार्थियों को बड़े स्तर की कम्पनियों से रोजगार के प्रस्ताव प्राप्त होना इस तथ्य को प्रमाणित करते हैं कि हम हमारे प्रयासों में सफल हो रहे हैं.

    Weather Alert: ओडिशा तट के करीब पहुंच रहा गहरा दबाव, 3,500 लोग निकाले गए, जमशेदपुर समेत झारखंड में 24 को भारी बारिश के आसार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Three students of NSU selected for the post of Territory Manager in Dr. Reddy
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Chaibasa: मनोहरपुर में 3 लड़कियों के अपहरण के बाद हड़कंप, पुलिस ने सभी को सुरक्षित बचाया गया, दो किशोर धराए

    September 23, 2026

    Weather Alert: ओडिशा तट के करीब पहुंच रहा गहरा दबाव, 3,500 लोग निकाले गए, जमशेदपुर समेत झारखंड में 24 को भारी बारिश के आसार

    September 23, 2026

    NH 33 Accident: टाटा-रांची हाईवे पर तीन ट्रकों की भीषण भिड़ंत,छह घंटे तक केबिन में फंसा रहा घायल ड्राइवर

    September 23, 2026
    Recent Post

    Chaibasa: मनोहरपुर में 3 लड़कियों के अपहरण के बाद हड़कंप, पुलिस ने सभी को सुरक्षित बचाया गया, दो किशोर धराए

    September 23, 2026

    Weather Alert: ओडिशा तट के करीब पहुंच रहा गहरा दबाव, 3,500 लोग निकाले गए, जमशेदपुर समेत झारखंड में 24 को भारी बारिश के आसार

    September 23, 2026

    NH 33 Accident: टाटा-रांची हाईवे पर तीन ट्रकों की भीषण भिड़ंत,छह घंटे तक केबिन में फंसा रहा घायल ड्राइवर

    September 23, 2026

    Jharkhand Highcourt के 3 नए न्यायाधीशों को मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक ने दिलाई शपथ

    September 23, 2026

    Jamshedpur: पढ़ाई के लिए मामा से लिए थे 24 हजार रुपये, मां ने डांटा तो घर से निकल गयी बिरसानगर की छात्रा, अब तलाश रहे परिजन

    September 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group